आखिर क्या है डिजिटल हाउस अरेस्ट, थोड़ी सी सावधानी से कर सकते हैं अपना बचाव

Date:

कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए वीडियो कॉल या ऑनलाइन निगरानी के ज़रिए ‘गिरफ़्तारी’ करने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अगर आपको ऐसे कॉल आते हैं, तो यह एक स्पष्ट घोटाला है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 धारा 63 के तहत समन को इलेक्ट्रॉनिक रूप से तामील करने का प्रावधान करती है। इसमें कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से तामील किया जाने वाला प्रत्येक समन एन्क्रिप्टेड होगा और उस पर न्यायालय की मुहर या डिजिटल हस्ताक्षर की छवि होगी। इसके अलावा, बीएनएसएस की धारा 532 के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक संचार के उपयोग से या ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक साधनों के उपयोग से परीक्षण और कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक मोड में आयोजित की जा सकती है। लेकिन डिजिटल गिरफ़्तारी जैसा कोई प्रावधान कानून में नहीं है।

इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धि के साथ डिजिटल युग ने हमें हैरतअंगेज सुविधाएं तो प्रदान की हैं, लेकिन इसने साइबर अपराधियों के एक नए वर्ग को भी जन्म दिया है जो परिष्कृत तकनीकी जालसाजी का उपयोग कर मासूम लोगों को ठगते हैं। साइबर खतरों के तेजी से विकसित हो रहे परिदृश्य में, सबसे खतरनाक और भयावह घोटालों में से एक “डिजिटल हाउस अरेस्ट एक ऐसा सोशल इंजीनियरिंग घोटाला है, जिसमें साइबर अपराधी कानून प्रवर्तन अधिकारियों का छद्म रूप धारण कर फोन कॉल, ईमेल या सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से अपना शिकार चुनते हैं। कूटरचित दस्तावेजो और बलपूर्वक उपायों के माध्यम से लोगों की अज्ञानता और कमज़ोरियों का फ़ायदा उठाते हैं।

ये घोटालेबाज आपको बरगलाने के लिए आधिकारिक रूप से यह दावा करते हैं कि आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य के बैंक खाते, सिम कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स या अन्य पहचान पत्र का गैर कानूनी गतिविधियों में उपयोग किया गया है।

डिजिटल अरेस्ट संबंधित फ्रॉड के मामले तेजी से अपने पाँव पसार रहे हैं। पिछले महीने, नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी से ₹55 लाख ठग लिए गए। वर्धमान समूह के 82 वर्षीय अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एसपी ओसवाल ₹7 करोड़ की बड़ी ठगी का शिकार हो गए। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के उच्च पदस्थ अधिकारी होने का दिखावा करने वाले धोखेबाजों के एक समूह ने इस योजना को अंजाम दिया। इंदौर स्थित राजा रमन्ना प्रगत प्रोद्योगिकी केंद्र के एक वरिष्ट वैज्ञानिक अनिल कुमार भी इस जालसाजी के शिकार बने, अपराधियों ने अनिल और उनकी पत्नी को सात दिनों तक नकली सीबीआई और ईडी अफ़सर बनकर वीडियो कॉल पर पूछताछ की और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी राकेश कुमार ने अनिल को सीबीआई का फर्जी नोटिस भेजा और कहा कि मनी लान्ड्रिंग और मानव तस्करी में गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। आरोपितों ने सीबीआई और ईडी से प्रमाण पत्र देने का झांसा देकर अलग-अलग खातों में 71 लाख रुपये जमा करवा लिए।

आम तौर पर, यह घोटाला किसी सरकारी संस्था, जैसे पुलिस, सीबीआई या अन्य कानून प्रवर्तन संगठनों के प्रतिनिधि के रूप में किसी व्यक्ति द्वारा अनचाहे संदेश, फोन कॉल या वीडियो कॉल से शुरू होता है। घोटालेबाज दावा करता है कि आप या आपके परिवार का सदस्य मनी लॉन्ड्रिंग, कर चोरी, ड्रग या पोर्न जैसी किसी गंभीर अवैध गतिविधि में संलग्न पाया गया है। ये जालसाज अपने शिकार के मन में भय पैदा करने के लिए कई तरह के अनूठे हथकंडे अपनाते हैं। मामले की तहकीकात कर “हल” करने के लिए वो तत्काल वीडियो कॉल की मांग करते है।

कॉल पर आते ही कॉल करने वाला आपको डराने के लिए सरकारी वेशभूषा में अपराध की गंभीरता के बारे में चेतावनी देते हुई उससे जुड़े सजा के प्रावधानों के बारे में कानूनी भाषा में बढ़ा चढ़ाकर बताता है। और गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहता है। कॉल के दौरान, घोटालेबाज जाली पहचान पत्र या अदालती दस्तावेज दिखाकर पीड़ित को और अधिक डरा सकता है। एक बार आप डर गए तो वो आपको गिरफ्तारी की धमकी देते हुए और अधिक डराते हैं। स्थिति को अपने नियंत्रण में रखने के लिए, पीड़ितों को अक्सर वीडियो कॉल पर लंबे समय तक रहने के लिए कहा जाता है। इससे उनके शिकार किसी बाहरी सहायता या सच्चाई की जांच करने से वंचित हो जाते हैं।

इनका एकमात्र उद्देश्य अपने शिकार को लूटना होता है तो ये अनुभवी अपराधी गिरफ़्तारी से बचने या जमानत के लिए तुरंत भुगतान करने के लिए दबाव बनाते हैं। आप पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए ये जालसाज एआइ जनित रोने की आवाजें निकालने या परिवार के सदस्यों के रूप में प्रस्तुत होने जैसी तकनीकों का उपयोग कर घोर संकट की मनगढ़ंत संभावना पैदा करके पीड़ित की भावनात्मक स्थिति को कमजोर बना देते हैं और आप उनकी बात मानने के लिए मजबूर हो जाते है। जब आप उनके सामने समर्पण की मुद्रा में आ जाते हैं तो वो मामला रफा-दफा करने में आपकी सहायता करने की पेशकश सामने रखते हैं, मामले को बंद करने और ‘समझौता’ करने के बदले में आपसे एक बड़ी राशी लूटने में सफल हो जाते हैं।

देश में इस तरह के मामलों की बढ़ती तादाद देखकर गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा जागरूकता शाखा साइबर दोस्त ने ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ घोटालों में वृद्धि के जवाब में एक सार्वजनिक सलाह जारी की, जिसमें नागरिकों को ऐसी धोखाधड़ी वाली योजनाओं का शिकार न होने की चेतावनी दी गई।

परामर्श में स्पष्ट किया गया है कि घबराएँ नहीं, सतर्क रहें, केंद्रीय जांच ब्यूरो, पुलिस, सीमा शुल्क, प्रवर्तन निदेशालय या न्यायालय सहित कोई भी कानून प्रवर्तन एजेंसियां वीडियो कॉल पर गिरफ़्तारी नहीं करती हैं।

आम जनता को यह जानकारी होना जरूरी है कि सम्पूर्ण विश्व में कहीं भी ऐसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है, जो ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ की अनुमति देता हो। गिरफ्तारी एक औपचारिक कानूनी प्रक्रिया है, जिसके लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों की भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता होती है और सख्त कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। फिर भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रौद्योगिकी के विकास के साथ, घोटालेबाज नकली डिजिटल गिरफ्तारी वारंट या तत्काल कानूनी कार्रवाई की धमकी जैसी रणनीति का उपयोग कर रहे हैं और आम लोग उनके झांसे में फंस भी जाते हैं।

डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों का शिकार होने से बचने के लिए क्या किया जाना चाहिए। घोटालेबाजों द्वारा तेजी से परिष्कृत रणनीति अपनाने के साथ, सतर्क रहना और आवश्यक सावधानी बरतना आवश्यक है। ये घोटालेबाज अपने संभावित शिकार को मजबूर करने के लिए डर और तत्परता पर भरोसा करते हैं अत: सबसे पहले तो ऐसी कॉल मिलते ही घबराएं बिल्कुल भी नहीं, उत्तेजित भी ना हों और चौकस दृष्टिकोण बनाए रखें। अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति का शांति से आकलन करने के लिए कुछ समय निकालें। कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान सत्यापित करें, यदि कोई कानून प्रवर्तन एजेंसी से होने का दावा करता है, तो वीडियो कॉल पर संलग्न न हों या कोई पैसा ट्रांसफर न करें। उनकी पहचान का प्रमाण मांगें और आधिकारिक स्रोतों से क्रॉस-चेक करें।

इस कॉल के दौरान व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें, कभी भी फोन या वीडियो कॉल पर संवेदनशील व्यक्तिगत या वित्तीय विवरण साझा न करें, खासकर अज्ञात नंबरों के साथ। वीडियो कॉल या चैट प्लेटफ़ॉर्म की जाँच करें, असली सरकारी एजेंसियाँ आधिकारिक संवाद या गिरफ़्तारी के लिए वाट्सएप, जूम या स्काइप जैसे एप प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग नहीं करती हैं। डर को अपने निर्णय पर हावी न होने दें। अगर आप दबाव या धमकी महसूस करते हैं, तो तुरंत कॉल काट दें और दोबारा उनकी कॉल नया उठायें।

संदिग्ध कॉल की तुरंत रिपोर्ट करें, अगर आपको कोई संदिग्ध कॉल आती है, तो तुरंत अपने स्थानीय पुलिस थाने में या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर इसकी रिपोर्ट करें। साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके सहायता मांग सकते हैं। इनके अलावा भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) https://www.cert-in.org.in/ और राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा गठबंधन: https://staysafeonline.org/ से भी संपर्क कर सकते हैं।

घोटाले के बारे में जागरूक होने और आवश्यक सावधानी बरतने से, आप शिकार बनने के अपने जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट की मौत, राहत कार्य जारी

कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसा हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर है।

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत के मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारतीय टीमों के मैच और संभावनाएं।

महंगाई के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन

इंदौर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन किया गया, जिसमें शक्कर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।

आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?

जयवर्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत को संभालने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार। बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर।

भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव

भारत इस साल करीब दो दशकों के सबसे कमजोर मानसून की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच देश में बारिश लंबे समय के औसत से करीब 15 फीसदी कम रह सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ, तो 2009 के बाद यह भारत का सबसे कमजोर मानसून हो सकता है।

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से भागवत का वीजा रद्द करने और भविष्य में उनके अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार करने की अपील की है।

काला सागर में फिर शुरू होगा सुरक्षित व्यापार? जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री की अहम बातचीत

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच काला सागर (Black Sea) की सुरक्षा स्थिति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही!  भारतीयों समेत सैकड़ों  यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में  सैकड़ों विदेशी नागरिक और  नेपाली नागरिक शामिल हैं।

नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता

तिब्बत से शुरू हुई अचानक आई विनाशकारी Flash Flood ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक शामिल हैं। कई गांव और कस्बे तबाह हो गए हैं, 19 पुल बह गए हैं और करीब एक दर्जन Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा है।

नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ ने नदियों के आसपास बसे इलाकों, सड़कों, पुलों, घरों और बिजली तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।

Toxic : व्हिस्की की बोतल में ठर्रा

कुछ फिल्में रिलीज़ होने के पहले ही इतनी चर्चा बटोर लेती हैं कि दर्शक फिल्म लगने के पहले ही तय कर लेता है कि फिल्म देखनी ही है। फिल्म आने के पहले ही कियारा आडवाणी और यश के तबाही तबाही गाने की इंटिमेसी ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी थी, जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा के दर्शक बावले हो रहे थे, लेकिन फिल्म लगी तो दर्शकों ने कहा कि ठगा गये।

नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए  नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का न्यूयॉर्क में विरोध

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मेयर ममदानी समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को भेजा नोटिस

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजा है। इनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

इंदौर हादसा: इनोवा की चपेट में आए 5 लोग, बुजुर्ग की हालत गंभीर

इंदौर हादसा में इनोवा की चपेट में 5 लोग आए, बुजुर्ग की हालत गंभीर। जानें हादसे के बाद की स्थिति।