0:00
0:00 left
भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन में नगा खोपड़ी की नीलामी रुकी
ब्रिटेन के एक नीलामी गृह ने अपने नगा मानव खोपड़ी को लाइव ऑनलाइन बिक्री की सूची से हटा लिया। उसने इस मुद्दे पर भारत के विरोध के बाद यह कदम उठाया। ऑक्सफोर्डशायर के टेस्ट्सवर्थ में स्वॉन नीलामी गृह के पास उसके द क्यूरियस कलेक्टर सेल, एंटीक्वेरियन बुक्स, मैनुस्क्रिप्ट्स एंड पेंटिंग्स के तहत दुनियाभर से प्राप्त खोपड़ियों व अन्य अवशेषों का संग्रह है।19वीं शताब्दी की सींग युक्त नगा मानव खोपड़ी, नगा जनजाति को बिक्री के लिए सूची में लॉट नंबर 64 पर रखा गया था।

इसकी बिक्री को लेकर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विरोध जताया था और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस बिक्री को रोकने में दखल की मांग की थी। रियो ने अपने पत्र में लिखा, ब्रिटेन में नगा मानव खोपड़ी की नीलामी के प्रस्ताव की खबर ने सभी वर्ग के लोगों पर नकरात्मक असर डाला है क्योंकि हमारे लोगों के लिए यह बेहद भावनात्मक और पवित्र मामला है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, यूजीसी का भी हुआ विरोध
- पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे



