नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर को बुधवार को खेत में उतारना पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब वे उत्तराखंड के मिलम क्षेत्र में दौरे पर जा रहे थे। अचानक मौसम खराब होने से पायलट को रालम क्षेत्र के एक खेत में हेलीकॉप्टर उतारना पड़ा।
आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर के अनुसरा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा मिलम क्षेत्र की ओर जा रहे थे। दोनों अधिकारी यहां मिलम ग्लेशियर, नंदा देवी क्षेत्र जाने वाले थे। यहां वे भारत–तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ ही पाछू, मातोली और अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों से मुलाकात भी करने वाले थे। दोनों अधिकारी उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे। तभी अचानक मौसम खराब हो गया। पायलट ने रालम क्षेत्र के एक खेत में हेलीकॉप्टर उतार दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- एसआईआर को लेकर चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रही हैं ममता बनर्जी, विपक्षी पार्टियों को साथ लाने की कोशिश
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा विपक्ष, आज इंडिया गठबंधन की बैठक में हुई चर्चा
- नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा-यह तरीका अपमानजनक और अशिष्टतापूर्ण
- राज्य के नए निर्वाचन आयुक्त बने मनोज श्रीवास्तव, बीपी सिंह का आज खत्म हो गया कार्यकाल


