कमला हैरिस ने फिर उठाए डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर सवाल, ट्रम्प  ने दिया  जवाब

Date:

कमला हैरिस ने फिर उठाए डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर सवाल, ट्रम्प ने दिया जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों का प्रचार अंतिम दौर में है और इस दौरान डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर फिर सवाल खड़े किए हैं.

हैरिस ने ट्रंप को लेकर कहा कि वह मीडिया के सामने आने से बचते हैं क्योंकि वे चुनाव प्रचार करने में थक रहे हैं.

मिशिगन में एक रैली को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने कहा, ट्रंप के पास अमेरिका के लिए कोई भी योजना नहीं है. जैसा कि हमने देखा है कि वे केवल खुद पर ध्यान दे रहे हैं. वे बहस से बच रहे हैं और अपने इंटरव्यू को रद्द कर रहे हैं.

हैरिस ने कहा कि अगर आप प्रचार में ही थक रहे हैं तो इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या आप दुनिया के इस सबसे कठिन काम के योग्य भी हैं या नहीं?

इससे पहले पॉलिटिको एक्सटर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रंप अभियान के एक सदस्य ने कहा था कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने थकावट की वजह से कुछ इंटरव्यू को कैंसल किया था.

कमला हैरिस के बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हैरिस ने मेरे ऊपर थकावट की वजह से मीडिया इंटरव्यू को कैंसल करने का आरोप लगाया है.ट्रंप ने कहा, मैंने पिछले 48 दिनों से आराम नहीं किया है. हैरिस हारी हुई हैं और उनके अंदर कोई भी ऊर्जा नहीं बची है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर...