नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा-फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना देने वालों का नाम होगा नो-फ्लाइंग लिस्ट में शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से फ्लाइट में बम होने की अफवाह से भारतीय विमान कंपनियां परेशान हैं। इसके कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ‌विमान सुरक्षा नियमों में संशोधन के साथ ही कुछ कानूनों में बदलाव की भी बात कही है। मंत्री ने कहा कि इस तरह की झूठी सूचना देने वाले का नाम नोफ्लाइंग लिस्ट में डाला जाएगा।

मंत्री ने कहा कि हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हम ऐसे मामलों को रोकने के लिए दो चीजों पर काम कर सकते हैं। पहला है विमान सुरक्षा नियमों में संशोधन। एक बार अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे नोफ्लाइंग लिस्ट में डाला जाएगा। इसके अलावा दूसरा नागरिक उड्डयन सुरक्षा के खिलाफ गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम में बदलाव करना। मंत्री ने बताया कि हमने इस मुद्दे पर कई बैठकें की हैं। अब इस पर काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में बम की झूठी धमकी, विमानन उद्योग के लिए नई वित्तीय परेशानी भी पैदा कर रहे हैं, इसलिए कड़े प्रावधान जरूरी हैं।

एक सप्ताह में 90 से ज्यादा धमकी

विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर ही 90 से ज्यादा विमानों को उड़ाने की धमकियां मिली हैं। रविवार को 25 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की छहछह विमान शामिल थे। इससे पहले शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को धमकी मिली थी। बताया जाता है कि इन धमकियों के कारण अब तक 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोयला खदान पर सियासी संग्राम: जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में कोयला खदान के पास टाइगर कॉरिडोर को लेकर सियासी संग्राम तेज हुआ है। जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से जवाब मांगा है।

इंदौर में रविवार को हार्ट मेला, BP-शुगर से NT-proBNP जांचें मुफ्त

इंदौर में हार्ट मेला 27 सितंबर को लगेगा। BP-शुगर से लेकर NT-proBNP जांचें मुफ्त की जाएंगी। CPR ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत यह राशि भेजी।

एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

एसआर ग्रुप ने इंदौर में Marriott के तीन 5 स्टार होटल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये निवेश का एमओयू किया। इसमें JW Marriott मध्य प्रदेश का पहला होगा। ये होटल लग्जरी और बिजनेस सुविधाएं देंगे।

इंदौर में 103 वर्षों से चली आ रही परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर 22 झांकियों का भव्य कारवां

इंदौर में अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा इस साल 103 वर्षों की विरासत के साथ मनाई जाएगी। 25 सितंबर को 22 झांकियों का भव्य कारवां निकलेगा।

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने तेज किया विकास कार्यों पर जोर

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने विकास कार्यों पर जोर दिया है। पार्टी ने 23 सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।