👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
0:00 left
भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग पर हुआ समझौता
वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर सैनिकों की पेट्रोलिंग को लेकर भारत और चीन एक समझौते पर पहुंच गए हैं.भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से ये घोषणा की गई. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य स्तर पर हुई वार्ताओं का ये नतीजा है कि डिसएंगेजमेंट पर समझौता हुआ
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, था साल 2020 में भारत के सैनिक चीन से लगी सरहद पर जहाँ तक पट्रोलिंग करते थे, वहाँ फिर से कर पाएंगे.
उन्होंने कहा, तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के बीच वार्ता पूरी हो चुकी है. आपसी सहमति पर दोनों पक्ष आज ही पहुंचे हैं. और आने वाले समय में और जानकारियां सामने आएंगी.हालांकि उनका कहना था, एलएसी पर 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल होगी. यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है लेकिन इसके पूरे असर का आकलन करना जल्दबाजी होगी.



