डीवाई चंद्रचूड़ के बाद संजीव खन्ना होंगे देश के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संजीव खन्ना को देश का नया चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया है। वे डी.वाई.चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे जो 10 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस खन्ना देश के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में 11 नवंबर को शपथ लेंगे।

यह जानकारी कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति ने भारत के प्रधान न्यायाधीश से परामर्श के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को 11 नवंबर 2024 से देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर होने जा रहे हैं। 12 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने सीजेआई चंद्रचूड़ को एक पत्र भेजकर उत्तराधिकारी का नाम मांगा था। सीजेआई चंद्रचूड़ ने जस्टिस संजीव खन्ना का नाम सुझाया था। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर मुहर लगा दी। उनका कार्यकाल 6 महीने का रहेगा, क्योंकि वे 13 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट के जज रहे हैं जस्टिस खन्ना

14 मई 1960 को जन्मे जस्टिस खन्ना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की थी। उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था। वे दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे, वहां से प्रमोट होकर दिल्ली हाईकोर्ट आ गए। जस्टिस खन्ना 14 साल तक दिल्ली हाईकोर्ट में जज रहे। 18 जनवरी 2019 को वे सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में प्रमोट हुए।

बिलकिस बानो से केजरीवाल तक का केस

जस्टिस संजीव खन्ना देश के कई चर्चित केस में शामिल रहे हैं। बिलकिस बानो केस में फैसला देने वाली बेंच में शामिल थे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जमानत भी दी थी। आर्टिकल 370 हटाने को लेकर दायर याचिकाओं की सुनवाई करने वाली बेंच में भी वे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत, दो लड़कियां शामिल

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान 4 को रौंदा। हादसे में दो लड़कियां और दो अन्य ग्रामीण मारे गए।

पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर खरगे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

पटना में खरगे के खिलाफ पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से दर्शन-आरती का समय बदलेगा, सुबह 4 से रात 10 बजे तक खुलेंगे पट

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन-आरती का समय 1 नवंबर से बदलेगा। सुबह 4 बजे मंदिर खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। नई दिनचर्या से भगवान रामलला की पूजा बेहतर होगी।

दिल्ली के हर्ष विहार में भरभराकर गिरा मकान, फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी

दिल्ली के हर्ष विहार में मकान भरभराकर गिरा। दमकल विभाग ने 5 गाड़ियां भेज कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना मिलन गार्डन इलाके में हुई।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी प्रांजल 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी प्रांजल को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। इंदौर से हुई गिरफ्तारी के बाद जांच तेज हुई है।

अमित शाह बोले- कांग्रेस ने मोदी परिवार के खिलाफ सारी मर्यादाएं तोड़ीं

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने मोदी परिवार के खिलाफ सारी मर्यादाएं तोड़ीं। यह टिप्पणी पटना में खरगे के विवादित बयान के बाद आई।

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत, यात्रियों ने किया 12 घंटे शव के साथ सफर

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत से यात्रियों को 12 घंटे शव के साथ सफर करना पड़ा। रेलवे की लापरवाही से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत हुई। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार शाम हुआ।

खरगे के बयान ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ पर हुआ हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।