अगले साल से देश में शुरू हो सकती है जनगणना, 2026 तक चलेगी, कोराना के कारण 2021 में टल गई थी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश में अगले साल यानी 2025 से जनगणना कराने की तैयारी कर रही है, जो 2026 तक चलेगी। यह जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोराना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा था। सूत्र बताते हैं कि संप्रदाय के आधार पर भी जनगणना कराए जाने पर विचार हो रहा है। इस जनगणना के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन भी होगा।

उल्लेखनीय है कि भारत में पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। इसका अगला चरण 2021 में शुरू होना था, उस समय कोरोना महामारी फैली थी इस कारण इसे टाल दिया गया था। इसके बाद से जनगणना को लेकर लगातार सवाल खड़े किे जा रहे थे। अब केंद्र सरकार के सूत्रों से खबर आ रही है कि 2025 में जनगणना शुरू होगी और 2026 में आंकड़े सामने आ जाएंगे। जनगणना हर 10 साल में होती है, लेकिन अब इसकी अवधि भी बदल जाएगी, क्योंकि फिर अगली जनगणना 2035 में होगी। जनगणना का काम पूरा होने के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन भी होगा। यह काम भी काफी सालों से टलता जा रहा है। इसमें भी कम से कम दो साल का समय लगेगा। इसी बीच कई विपक्षी दलों ने जातीय आधार पर जनगणना कराने की मांग की है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि यह संप्रदाय के आधार पर हो सकती है।

2011 में 121 करोड़ थी जनसंख्या

इससे पहले भारत में 2021 में हुई जनगणना में देश की आबादी 121.1 करोड़ बताई गई थी। अब इसमें काफी वृद्धि हो गई होगी। उस समय पुरुषों की आबादी 51 प्रतिशत तथा महिलाओं की आबादी 48 प्रतिशत थी। यह भी उल्लेखनीय है कि भारत में पहली जनगणना 1872 में हुई थी। स्वतंत्रता के बाद पहली जनगणना 1951 में और आखिरी जनगणना 2011 में हुई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।