👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- बिहार के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल और प्रियंका, कहा-न्याय की आवाज उठाने के कारण डराया जा रहा
- 1995 के मामले में पप्पू यादव गिरफ़्तार: पटना पुलिस की देर रात कार्रवाई, सांसद ने जताई तबियत को लेकर चिंता
- दिल्ली में पुलिस–लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
- अमेरिका से भारत लाया गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, दिल्ली एयरपोर्ट पर एनआईए ने किया गिरफ्तार
- बिहार में चुनाव से पहले सांसद पप्पू यादव के बयान ने मचाई हलचल, कहा-कांग्रेस में आएं नीतीश कुमार तो मिलेगा सम्मान
0:00 left
पटना। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। गैंगस्टर के करीबी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं पप्पू यादव को साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो, ज्यादा इधर उधर तीन–पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो. वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे। पप्पू यादव ने मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद टिप्पणी की थी।
उल्लेखनीय है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा था कि यह देश है या हिजड़ों की फौज। एक अपराधी जेल में बैठ कर चुनौती देते हुए लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हुए हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक नेता को मरवा डाला। कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।
अब झारखंड के अमन साहू गैंग ने पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी है। पप्पू यादव को वॉट्सएप पर कॉल करके भी धमकी दी गई है। जिस नंबर से कॉल किया गया था, उसकी डीपी में लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगी है। साहू गैंग की ओर से धमकाते हुए कहा गया कि एक बार फोन करने का मकसद यही था, सुधर जाओ नहीं तो आगे हम देख लेंगे। इसके अलावा भी सोशल मीडिया के जरिए सांसद को धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने इसकी शिकायत डीजीपी से भी है।



