👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- Trump-Iran Nuclear Deal: ट्रंप का सबसे बड़ा दावा! ‘ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार’, क्या Middle East में खत्म होने जा रहा है दशकों पुराना संकट?
0:00 left
ट्रंप पर एक और पूर्व मॉडल ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप
डोनाल्ड ट्रंप पर हाल ही में एक पूर्व मॉडल स्टेसी विलियम्स ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। साथ ही दावा किया था कि 1990 के दशक की शुरुआत में ट्रंप टॉवर में पूर्व राष्ट्रपति ने उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया था। अब एक और मॉडल ने उन पर कुछ इसी तरह का आरोप लगाया है।
कहा जा रहा है कि घटना उसी साल पूर्व राष्ट्रपति के न्यूयॉर्क होटल में हुई थी।डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूटी क्वीन बीट्राइस क्यूल को 1993 में ट्रंप से बातचीत करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति के होटल में बुलाया गया था। कमरे में पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति ने कथित तौर पर उन्हें छूकर उनका स्वागत किया। उसके बाद उनकी तरफ बढ़ गए और उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगे।
क्यूल ने जो भी आरोप लगाए हैं, वो कुछ-कुछ विलियम्स के आरोपों से मिलते-जुलते हैं। पूर्व ब्यूटी क्वीन ने दावा किया कि ट्रंप ने उस साल न्यूयॉर्क की एक सौंदर्य प्रतियोगिता में उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश की थी।



