रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पोस्टर जारी, दो भागों में रिलीज होगी यह फिल्म

Date:

मुंबई। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पोस्टर आज सामने आ गया है। फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर रामायण का पहला पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म का पार्ट 1 दीपावली 2026 और पार्ट 2 दीपावली 2027 को रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सीता की भूमिका में नजर आएंगी साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी।

नमित मल्होत्रा ने पोस्टर जारी करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि एक दशक से भी अधिक समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की नेक खोज शुरू की थी, जिसने 5000 वर्षों से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है। आज, मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं, क्योंकि हमारी टीम केवल एक ही उद्देश्य के साथ प्रयास कर रही है कि हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृतिहमारेरामायणका सबसे प्रामाणिक, पवित्र और दृश्य रूप से आश्चर्यजनक रूप से पेश करना। दुनिया भर के लोगों के लिए। इसका पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 को रिलीज होगी। हमारे पूरे रामायण परिवार की ओर से नमस्कार। पोस्टर में एक तीर दिखाया गया है, जिस पर सुनहरे रंग की चमक है। पोस्टर पर लिखा हैनमित मल्होत्रा की रामायण। इस फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर और मां सीता के रोल में साई पल्लवी दिखेंगी, जबकि रावण के रोल में यश दिखाई देंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद

बिहार की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब राज्य सरकार के श्रम संसाधन मंत्री और खजौली से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर कथित रूप से हमला किए जाने की खबर सामने आई।