पूर्व आईएएस नियाज खान के ट्वीट ने छेड़ी नई बहस, कहा-ब्राह्मणों को मिले आबादी के अनुसार आरक्षण

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश कैड के पूर्व आईएएस नियाज खान के नए ट्वीट ने नई बहस छेड़ दी है। नियाज खान ने इस बार ब्राह्मण समाज को आरक्षण देने की बात कही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन हो रहे हैं।

नियाज खान ने एक्स पर ब्राह्मणों को सनातन धर्म का रक्षक बताते हुए लिखा कि ब्राह्मण सनातन धर्म के हजारों सालों से संरक्षक रहे हैं। इसलिए इनका सर्वांगीण विकास आवश्यक है। इन्हें आबादी अनुसार आरक्षण दिया जाना चाहिए। नियाज खान का तर्क है कि ब्राह्मणों का सर्वांगीण विकास केवल धर्म के लिए बल्कि राष्ट्र की मजबूती के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने आगे लिखा कि हर सरकारी योजना में ब्राह्मणों को आरक्षण मिलना चाहिए। क्योंकि जब ब्राह्मण मजबूत होगा, तभी देश का अध्यात्म और धर्म सुरक्षित रहेगा।

आरक्षण पर गंभीरता से विचार की करते हुए उन्होंने सरकार और नीति निर्माताओं से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। उनके मुताबिक समाज के इस वर्ग को केवल प्रतीकात्मक सम्मान नहीं, बल्कि संवैधानिक और आर्थिक मदद (आरक्षण के रूप में) भी मिलनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया नियाज खान के इस ट्वीट के बाद बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ ब्राह्मण संगठनों और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस मांग का समर्थन किया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे जातिगत राजनीति और आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बयान मान रहे हैं।

पहले भी चर्चा में रहे हैं खान के बयान

यह पहली बार नहीं है जब नियाज खान ने ब्राह्मण समाज के प्रति अपना झुकाव दिखाया हो। वे अपनी चर्चित किताबब्राह्मण ग्रेटको लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों के समृद्ध इतिहास और ज्ञान की प्रशंसा की थी। इसके अलावा, वह अक्सर समाज सुधार से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। पूर्व में उन्होंने मुसलमानों को शाकाहार अपनाने की सलाह भी दी थी, जिसे लेकर काफी बहस हुई थी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।