आईएएस नियाज खान ने बकरीद से पहले किया पोस्ट-पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। अपने सोशल मीडिया पोस्ट से विवादों में रहने वाले मध्यप्रदेश के आईएएस और उपन्यासकार नियाज खान ने बकरीद के पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने पशुओं के खून बहाने को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा है कि इस धरती पर सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि सबकी रक्षा होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आईएएस खान अभी लोक निर्माण विभाग में उप सचिव हैं। वे अक्सर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय शेयर करते रहते हैं। उन्होंने गुरुवार को एक्स पर दो ट्वीट किए। अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने लिखा, पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं है। इसके पहले उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा कि यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए। इसके पहले बुधवार को किए गए ट्वीट में नियाज खान ने लिखा था कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया में स्पष्ट है। मौसम में परिवर्तन बहुत बार हो रहा है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया भौतिकवाद में डूबी हुई है, जलवायु आपदा के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं है। इस गंभीर मुद्दे को कौन सुलझाएगा? इस ग्रह को बचाना हर धरतीवासी का कर्तव्य है।

👉 यह भी पढ़ें:

जीव-जंतुओं पर पहले भी किया है पोस्ट

इससे पहले भी वे जीव-जंतुओं को लेकर पोस्ट किया था। 24 फरवरी को खान ने लिखा था कि दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत में हैं। जिस तरह हमने योग को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया है, उसी तरह शाकाहार को भी वैश्विक स्तर पर फैलाना चाहिए। कभी जीव-जंतुओं को ध्यान से देखो, उन्हें भी प्रेम करना आता है। अगर पशुओं के लिए दिल में मोहब्बत होगी, तो आप स्वयं शाकाहारी बन जाएंगे।

कई बार विवादों में आ चुके हैं खान

नियाज खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कई बार विवादों में आ चुके हैं। नियाज खान ने फरवरी में धर्म के मामले में टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर लिखा था-इस्लाम तो अरब का धर्म है। यहां तो सभी हिंदू थे। आईएएस अफसर नियाज खान ने दावा किया था कि भारत में हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। इसलिए भले ही धर्म अलग अलग हों लहू तो एक है। चारों तरफ नजर दौड़ाओ, यह धरती अन्याय पर आधारित है। ‘न्याय’ शब्द एक छलावा है। शक्तिशाली कुछ भी करें सब माफ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।