भोपाल में बोले राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट-भाजपा राशन दे तो दानदाता, कांग्रेस की मदद रेवड़ी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुरुवार को मध्यप्रदेश में थे। भोपाल में उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर मुफ्त राशन दे तो वह दानदाता कहलाती है, जबकि कांग्रेस अगर गरीबों की मदद करे तो उसे रेवड़ी कहा जाता है। पायलट ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना इतनी अच्छी थी तो उनको यहां से हटाया क्यों गया?

पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप खुद श्रेय ले रहे हैं कि हम देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में भोजन करा रहे हैं, वहीं कांग्रेस कुछ घोषणा करे तो आप उसको रेवड़ी मानते हैं। पायलट ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जो कुछ कहा वह करके दिखाया है। चाहे वह तेलंगाना हो या कर्नाटक। महाराष्ट्र में भी हमने 5 गारंटी लॉन्च की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था, कर नहीं पाए। लोगों के खाते में 15 लाख रुपए भी नहीं आए।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया

पायलट ने कहा कि जिन उम्मीदों को लेकर जनता ने मध्यप्रदेश में भाजपा ने वोट डाले, वह पूरे नहीं हुए। मैं मध्य प्रदेश में हर क्षेत्र में देखता हूं कि सिर्फ प्रचार प्रसार और अखबार में सिर्फ फोटो छप रही है, लेकिन धरातल पर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ठप है। लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल चरमरा गया है। वही माफिया आज भोपाल सचिवालय में इस सरकार में काबिज है, जो पहले था। पायलट ने दो मुख्यमंत्रियों- झारखंड के हेमंत सोरेन और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी भाजपा की आलोचना की। भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।