राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, कहा-अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरह उन्हें भी हो गया है मेमोरी लॉस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरह मेमोरी लॉस हो गया है। राहुल ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका ने मुझे बताया कि आजकल मोदी जी अपने भाषणों में वही बातें बोल रहे हैं, जो हम बोल रहे हैं। शायद मोदी जी को मेमोरी लॉस हो गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी भाषण देते वक्त भूल जाते थे।

राहुल ने कहा कि पीएम को बोलना कुछ होता था और बोल कुछ और देते थे। फिर पीछे से उन्हें बताया जाता था कि यह नहीं बोलना है। उन्होंने जो बाइडेन का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पर यूक्रेन के राष्ट्रपति आए और अमेरिका के राष्ट्रपति कह रहे थे कि रूस के राष्ट्रपति आए हैं। फिर उनके पीछे लोग आए वो बताते हैं कि ये रूस के नहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति हैं। उनका मेमेरी लॉस हो गया था, वैसे ही हमारे प्रधानमंत्री का मेमोरी लॉस हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में मैंने बोला कि आरक्षण को लेकर जो 50 प्रतिशत की दीवार है, हम उसे तोड़कर दिखाएंगे। पीएम मोदी की मेमोरी लॉस हो गई और कहने लगे कि राहुल गांधी आरक्षण के खिलाफ हैं। अगली मीटिंग में वो ये भी कहेंगे कि राहुल गांधी जातीय जनगणना के खिलाफ हैं, जबकि मैंने उनके सामने बोला कि जातीय जनगणना करवाएं। मैं हर भाषण में संविधान की कॉपी लेकर चल रहा हूं, इसे दिखा रहा हूं, एक साल से कह रहा हूं कि भाजपा इस पर आक्रमण कर रही है। मोदी जी को पता लगा कि लोगों को गुस्सा आ रहा है तो मोदी जी कहने लगे हैं कि राहुल गांधी संविधान पर हमला कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।