नई दिल्ली। संसद भवन में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जोरदार बहस हो गई। मकर द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने–सामने आ गए। तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।
विवाद तब और गहरा गया जब राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को ‘माय ट्रेटर फ्रेंड‘ कहा। इसके जवाब में बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को ‘देश के दुश्मनों‘ के साथ खड़ा बताया। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि वह देश के दुश्मनों के साथ नहीं बैठते। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल निलंबित सांसदों की तारीफ करते हुए कहा, ‘वेल डन बॉयज,’ और उनके रुख की सराहना की।
👉 यह भी पढ़ें:
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री संसद में बोलने आएंगे तब वे खुद जाकर उन्हें जनरल नरवणे की यह किताब सौंपेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि यह किताब जनरल नरवणे ने खुद लिखी है और इसमें गलवान और पूर्वी लद्दाख की घटनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस किताब के हिस्सों को सीधे उद्धृत करने से रोका गया है, लेकिन इसमें जो लिखा है, वह देश की सुरक्षा से जुड़ा बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है।



