👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
भारत आएंगे पुतिन
भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई मोर्चों पर प्रशंसा और समर्थन करने वाले रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत का दौरा करेंगे रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इसके संकेत दिए हैं हालांकि, अभी तक तारीख तय नहीं हुई है मगर ये जरूर कहा गया है कि जल्द ही इसका एलान होगा.

समाचार एजेंसी एएनआई ने पेस्कोव का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह कह रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही तारीखें तय कर लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के रूस के दो दौरों के बाद हमारे राष्ट्रपति भारत जाएंगे.गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल दो बार रूस के दौरे पर गए हैं. पीएम मोदी जुलाई में मॉस्को गए थे. इसके बाद बीते महीने ही मोदी कजान में व्लादिमीर पुतिन से मिले थे.



