अनुमति मिलते ही यूक्रेन ने रूस पर दागीं अमेरिका से मिली लंबी दूरी की मिसाइल
अमेरिका के यूक्रेन को लम्बी दूरी की मिसाइल के रूस के खिलाफ इस्तेमाल करने की अनुमति दिए जाने के बाद यूक्रेन ने उस पर अमल करना भी शुरू कर दिया है यूक्रेन ने अमेरिका से मिली लंबी दूरी की मिसाइलें पहली बार रूस पर दागी हैं.ये दवा खुद रूस ने किया है
👉 यह भी पढ़ें:
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर बता दिया
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?

रूस के रक्षा मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन ने मंगलवार सुबह रूस के ब्रियांस्क इलाके में लंबी दूरी वाली आर्मी टेक्टिकल मिसाइल दागीं. पांच मिसाइलों को मार गिराया गया और एक क्षतिग्रस्त हुई है.रूस ने कहा है कि क्षतिग्रस्त मिसाइल के कुछ हिस्सों के गिरने के कारण इस क्षेत्र के सैन्य ठिकाने में आग लग गई.
हालाँकि यूक्रेन की सरकार ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है.
गौरतलब है कि बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को सोमवार को रूस के अंदर सीमित हमलों के लिए अमेरिका के आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करने की मंजूरी दी थी.



