मुंबई। महाराष्ट्र में महायुति की शानदार जीत के बाद गठबंधन के सभी नेताओं ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह महायुति के लिए रिकॉर्ड जीत है। हम पूरे महाराष्ट्र का आभार जताते हैं। शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की सरकार है। महिलाएं, बच्चे और किसान हमारा केंद्र रहे हैं। हम कॉमन मैन को सुपर मैन बनाना चाहते हैं। मेरे लिए सीएम का फुल फॉर्म चीफ मिनिस्टर नहीं बल्कि कॉमन मैन है।
डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि हम महाराष्ट्र की जनता का आभार जताते हैं। यह पीएम मोदी में महाराष्ट्र के भरोसे को दिखाता है। मैं इतना ही कहूंगा कि हम महाराष्ट्र की जनता के आगे नतमस्तक हैं। इस परिणाम ने हमारी जिम्मेदारी बढ़ा दी है। डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार वित्तीय अनुशासन लाएगी। लड़की बहिन योजना गेम चेंजर साबित हुई। इसने हमारी कठिनाइयों को दूर कर दिया। इस जीत ने हमारी जिम्मेदारी बढ़ा दी है। हमें जिम्मेदारी से व्यवहार करना होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’
कहीं बदल न जाएं समीकरण
इस चुनाव में महायुति के घटक दलों में सबसे शानदार जीत भाजपा की हुई है। भाजपा ने 130 सीटें जीती है। इस बंपर जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपनी तुलना महाभारत में अर्जुन के बेटे अभिमन्यु से की। उन्होंने कहा कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं। विरोधियों के चक्रव्यूह को तोड़ना जानता हूं। मैंने चक्रव्यूह तोड़ा है। इस बंपर जीत के बाय यह कयास लगाया जाने लगा है कि भाजपा अपना ही मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करेगी। यह अंदाजा एकनाथ शिंदे और अजित पवार को भी है। अब यह भाजपा पर निर्भर है कि वह क्या फैसला लेती है, क्योंकि बहुमत के लिए 145 सीटों की ही जरूरत है।



