फिर से वन मंत्री बनने के लिए बेताब हैं नागर सिंह चौहान, इंदौर में बोले-दायित्व संभालने के लिए हैं तैयार, लॉबिंग की बात भी स्वीकारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान एक बार फिर से अपना पुराना वन विभाग पाने के लिए बेताब दिख रहे हैं। जिस रामनिवास रावत के लिए उनसे विभाग छीना गया था, अब वे चुनाव हारने केबाद मंत्री पद छोड़ चुके हैं। इंदौर में शुक्रवार को नागर सिंह चौहान ने कहा कि अगर उन्हें यह विभाग दिया जाता है तो वे दायित्व निभाने के लिए तैयार हैं। वन विभाग की लॉबिंग को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक मंत्री बनने की होड़ में लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि जब कांग्रेस से अचानक भाजपा में आए रामनिवास रावत को वन मंत्री बना दिया गया था, तो नागर सिंह चौहान ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। उनके विरोध की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी थी। तब वे दिल्ली गए थे और वहां से भी विरोध के स्वर भोपाल तक पहुंचे थे। फिर वरिष्ठ नेताओं के समझाने और कुछ शर्तों के साथ वे चुप रहने पर राजी हुए थे। लोकसभा चुनाव के समय भाजपा संगठन ने उनकी पत्नी अनिता चौहान को रतलाम–झाबुआ सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराया था। अब जब कि रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं, नागर सिंह चौहान फिर से वन विभाग वापस पाने की जुगत में जुट गए हैं।

चौहान ने कहा-सभी कर रहे मंत्री बनने की कोशिश

इंदौर में नागर सिंह चौहान ने कहा कि वे वन मंत्री बनने को तैयार हूं। वन विभाग की लॉबिंग को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई ऐसा विधायक नहीं जो मंत्री नहीं बनना चाहता। उन्होंने यह स्वीकार किया कि वे दिल्ली गए ते और वहां वरिष्ठ नेताओं से इस पर चर्चा भी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के 164 विधायकों में से 32-33 विधायक ही मंत्री हैं, बाकी विधायक भी मंत्री बनना चाहते है और सब कोशिश कर रहे हैं। संगठन के सामने वन मंत्रालय की बात रखने के सवाल पर मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि कि संगठन में हर व्यक्ति को बात रखने का अधिकार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।