HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
पीएम पर राहुल की टिप्पणी अफसोसजनक’, विदेश मंत्रालय
वैसे तो राहुल गांधी अक्सर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करते रहते है लेकिन इस बार उनके द्वारा की गई टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है विदेश मंत्रालय ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान प्रधानमंत्री मोदी की याददाश्त भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरह कमजोर हो रही है को अफसोसजनक बताया और कहा कि यह सरकार की स्थिति को नहीं दर्शाता है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की याददाश्त भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरह कमजोर हो रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जो साझेदारी है, वह वर्षों की मेहनत, आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित है। ऐसी टिप्पणियां गर्मजोशी भरे और दोस्ताना संबंधों के अनुरूप नहीं हैं। जायसवाल ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच एक बहुआयामी साझेदारी है, जो दोनों देशों के बीच वर्षों की मेहनत, मिलकर काम करने, आपसी सम्मान और प्रतिबद्धता पर बनी है। हम इस प्रकार की टिप्पणियों को अफसोसजनक मानते हैं और यह भारत व अमेरिका के अच्छे और दोस्ताना संबंधों के अनुकूल नहीं है।
महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।