यूक्रेन के जिस हिस्से पर उनका शासन है उसे नाटो में शामिल कर लिया जाए; जेलेंस्की
युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन में युद्ध विराम को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सतत प्रयास कर रहे है इसी प्रयास में उन्होंने एक इंटरव्यू में बयान दिया कि यूक्रेन के जिस हिस्से पर उनका शासन है उसे नाटो में शामिल कर लिया जाना चाहिए जिससे रूस के साथ उसके युद्ध को खत्म किया जा सके.जेलेंस्की से पूछा गया था कि यूक्रेन के पास वर्तमान में जितना क्षेत्र बचा हुआ है, उसके साथ क्या वो नाटो की सदस्यता स्वीकार करेंगे?





