👉 यह भी पढ़ें:
- इधर, इंडिया गठबंधन को मजबूत करती रहीं ममता बनर्जी, उधर, दिल्ली में ही उनकी नाक के नीचे 20 सांसदों ने दिया झटका
- मोदी की अपील पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले — “देश का सबसे बड़ा संकट खुद भाजपा”
- पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर सियासी संग्राम: ममता और राहुल के बाद अखिलेश ने उठाए सवाल
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- आप नेताओं के आरोपों पर बोले राघव चड्ढा-उनके खिलाफ चल रहा है एक स्क्रिप्टेड कैंपेन
- अब राहुल गांधी की लोकसभा सदस्या पर खतरा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में दिया प्रस्ताव
0:00 left
नई दिल्ली। इन दिनों संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, लेकिन मंगलवार को संभल मामले पर यहां गरमाहट दिखी। सदन की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आपस में भिड़ गिए। दोनों तरफ से जमकर शब्द बाण चले।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए इसे सोची समझी साजिश बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने वहां भाईचारे को गोली मारने का काम किया है। भाजपा और उनके सहयोगी, समर्थक, शुभचिंतक जो हर जगह खुदाई की बात कर रहे हैं, उससे हमारे देश का सौहार्द, भाईचारा और देश की गंगा–जमुनी तहजीब को नुकसान है। अखिलेश यादव के आरोपों पर गिरिराज सिंह अपनी सीट से उठकर बोलने लगे। उन्होंने अखिलेश यादव की बात पर नाराजगी जताई। गिरिराज सिंह को अकेले देख उनके पीछे से पीयूष गोयल भी आ गए। हालांकि, हंगामे के बीच भी अखिलेश यादव रुके नहीं।
अखिलेश यादव ने कहा कि वह संभल सिंहा की घटना को पढ़कर बताना चाहते हैं। इस पर गिरिराज सिंह खड़े हो गए। उन्होंने हाथ हिलाकर ऐसा करने से मना करना शुरू कर दिया। इस पर अखिलेश यादव ने गिरिराज पर निशाना साधा। इसके बाद भाजपा के अन्य नेताओं ने भी हंगामा शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने इसके बाद संभल जामा मस्जिद मसले पर 19 नवंबर को कोर्ट के फैसले के बाद हुए पूरे मामले को रखा।



