असम में बीफ पर बैन, कैबिनेट ने लिया फैसला, होटल-रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश में बीफ पर बैन लगा दिया है। इसका ऐलान करते हुए सीएम ने कहा कि किसी भी रेस्तरां या होटल में गोमांस नहीं मिलेगा। इसके साथ ही इसे किसी सार्वजनिक समारोह या सार्वजनिक स्थान पर भी नहीं परोसा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने आरोप लगाया था कि नगांव जिले के सामगुरी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से बीफ पार्टी का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा था कि इसका मकसद मुस्लिम मतदाताओं को रिझाना था। सरमा ने इन आरोपों पर कहा था कि रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही है कि बीफ खाना गलत बात है। अगर कांग्रेस नेता उन्हें इस संबंध में पत्र लिखते हैं, तो सर्वसम्मति से बीफ पर प्रतिबंध लगाएंगे। मैं अब रकीबुल हुसैन के बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा को पत्र लिखूंगा और उनसे पुछूंगा कि क्या वो भी रकीबुल हुसैन की तरह बीफ पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करते हैं।

बुधवार को असम सरकार की कैबिनेट की दिल्ली में बैठक हुई। अन्य मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इसी बैठक में बीफ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। सरमा ने कहा कि हम असम में गोहत्या रोकने के लिए 3 साल पहले कानून लाए थे। इससे गोहत्या रोकने में काफी सफलता मिली है। अब हमने फैसला किया है कि असम में किसी भी रेस्तरां या होटल में गोमांस नहीं परोसा जाएगा और साथ ही इसे किसी सार्वजनिक समारोह या सार्वजनिक स्थान पर भी नहीं परोसा जाएगा। इसलिए आज से हमने होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस की खपत को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। पहले हमारा फैसला मंदिरों के पास गोमांस खाने पर रोक लगाने का था लेकिन अब हमने इसे पूरे राज्य में विस्तारित कर दिया है।

मंत्री ने कहा-जिन्हें फैसला मंजूर नहीं पाकिस्तान जाएं

असम के मंत्री पीजूष हजारिका ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, मैं असम कांग्रेस को चैलेंज करता हूं कि वे या तो इस फैसले का स्वागत करें या फिर पाकिस्तान जाएं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।

निर्माण स्थल पर धमाके से उड़े हाथ-पैर, सड़क काम में 4 की मौत

आंध्र प्रदेश के अनंतागिरि मंडल में सड़क निर्माण हादसा हुआ। धमाके से पांच लोगों की मौत, सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा जरूरी हो गई है।

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें, 4 दोस्तों की जान गई, ग्रामीण बोले जहरीली शराब

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें हुईं, जिनमें 4 दोस्तों की जान गई। ग्रामीणों का आरोप जहरीली शराब पर है। प्रशासन ने इसे भ्रामक बताया।

एमपी में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी, उमंग सिंघार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। रेट ऑफ शेड्यूल में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

क्या किसी महिला अफसर के हाथ होगी एमपी पुलिस की कमान, चर्चा में प्रज्ञा ऋचा श्रीवस्तव का नाम

मध्य प्रदेश पुलिस के नए डीजीपी पद के लिए प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन प्रमुख दावेदार हैं। प्रज्ञा पहली महिला डीजीपी बन सकती हैं।

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं, अमरकंटक में ठंडक बढ़ी

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। अमरकंटक में ठंडक बढ़ी और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

MP Semiconductor Summit: इंदौर में दो कंपनियों ने ₹1,210 करोड़ निवेश प्रस्ताव पेश

मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 में इंदौर में ₹1,210 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पेश किए गए। लालवाला इंडस्ट्रीज़ और ट्रूचिप सॉल्यूशंस ने प्रमुख योजनाएं साझा कीं।