बार-बार हार के बाद भी नहीं सुधर रही कांग्रेस, इंदौर में संगठन की बैठक में चले लात-घूंसे, आरोप बर्दाश्त नहीं कर पाए चौकसे

Date:

इंदौर। बार-बार सत्ता से दूर होने के बाद भी कांग्रेस में कोई सुधार नहीं होने वाला। एक तो पहले ही काफी कम नेता बचे हैं, जो बल्लम थे सब भाजपा के हो चुके हैं। इसके बाद भी गुटबाजी और आपस में भिड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हद तो तब हो गई जब गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त के सामने ही नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे दो नेताओं को पीट बैठे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और यूथ कांग्रेस आईटी सेल के पदाधिकारी दीपक सोनवाने और बसंत पाटिल के बीच हुआ। बैठक शुरू होने के बाद नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे बोलने खड़े हुए तो बसंत ने कहा चौकसे तो भाजपा से मिले हुए हैं। इनको तो निगम से भी कुछ नहीं बोलने का पैसा मिलता है। ये बैठक में क्या बोलेंगे। इसके बाद चौकसे के खिलाफ सोनवाने भी बोलने लगे तो चौकसे के समर्थकों ने दोनों को ऐसा बोलने से रोका, लेकिन दोनों नहीं माने तो चौकसे समर्थकों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जूते चप्पल भी चले। दीपक के सिर और हाथ पर खरोच भी आई। इसके बाद दोनों पक्ष पंढरीनाथ थाने गए और शिकायत की।

दीपक बोले-मेरा टिकट कटवाया

दीपक सोनवाने ने कहा कि इंदौर विधानसभा-2 की संगठन बैठक चल रही थी। मैंने तो कुछ बोला भी नहीं। उन्होंने (चिंटू चौकसे) मुझसे पुरानी खुन्नस निकाली है। इन्होंने मेरा टिकट कटवाया था। चिंटू ने मेरी पसली में जूता मारा और लात मारी है। विधानसभा में यह 1.07 लाख रिकॉर्ड मतों से हारे हैं, लेकिन इनके खिलाफ कुछ बोलो तो धमकियां मिलती हैं कि घर से उठवा लेंगे।

चौकसे ने कहा-परिवार का मामला है

इस मामले में चिंटू चौकसे का कहना है कि यह परिवार का मामला है, कुछ नहीं हुआ है। कांग्रेस में सभी को बोलने का अधिकार है, लेकिन आरोपों में तथ्य होना चाहिए। ऐसे ही कुछ नहीं बोला जाता है।

पुलिस ने कराया मेडिकल

पंढरीनाथ टीआई कपिल शर्मा के अनुसार दोनों पक्षों के कार्यकर्ता थाने आए थे। एक पक्ष से दीपक और दूसरे पक्ष से संदीप चोट आई है। मेडिकल कराया है। दोनों पक्षों के नेता समझौते की बात कह रहे थे। अगर शिकायत आती है, तो एक्शन लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।