वायनाड की सांसद प्रियंका वाड्रा का सरकार पर वार, कहा-अडाणी मुद्दे से बचने के लिए उठा रहे जॉज सोरोस का मामला

Date:

नई दिल्ली। वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर अडानी मुद्दे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने कहा कि हम चाहते हैं कि सदन चले, लेकिन सरकार अडानी पर बहस नहीं कराना चाहती। यही वजह है कि वे इस तरह के मुद्दे उठाते रहते हैं। जॉर्ज सोरोस का मामला 1994 का है। वे अडानी पर चर्चा से बचने के लिए जानबूझकर इसे अब उठा रहे हैं।

प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को भाजपा के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के अरबपति जॉर्ज सोरोस से सीधे संबंध हैं। प्रियंका ने मीडिया से कहा कि यह सबसे हास्यास्पद बात है, जो वे कर सकते हैं। वे 1994 की बात कर रहे हैं और किसी के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे सदन नहीं चलाना चाहते हैं। प्रियंका गांधी की ये टिप्पणियां भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के उस आरोप के जवाब में आईं हैं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी के जॉर्ज सोरोस से संबंध हैं। उन्होंने सोरोस फाउंडेशन की ओर से फंडेड एक संगठन से सोनिया गांधी के कनेक्शन का दावा किया था, जिसने कथित तौर पर कश्मीर को भारत से अलग करने के विचार का समर्थन किया था। भाजपा ने एक्स पर कई पोस्ट में आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन जैसी विदेशी संस्थाओं के साथ कांग्रेस का संबंध भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी प्रभाव को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

त्रिशुर। केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट गया। इस हादसे में  13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। बताया जाता है कि  विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।