इंदौर में कृषि भूमि के लैंडयूज चेंज कराने का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, अशोक एरन ने आवेदन लगा कर ही डायरियों पर बेच डाली एक हजार करोड़ की जमीन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भूमाफियाओं द्वारा अपने मुनाफे के लिए शहर की खेती योग्य जमीनों का लैंडयूज चेंज कराने का खेल जारी है। अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसी जमीनों का लैंडयूज भी चेंज कराया जा रहा है, जहां अभी भी खेती होती है और आसपास कोई सड़क या बसाहट नहीं है। ग्राम अलवासा में तो कॉलोनाइजर अशोक एरन ने 180 बीघा खेती की उपजाऊ जमीन का लैंडयूज चेंज कराने के लिए आवेदन दे रखा है। आठ विभागों की एनओसी भी ले ली गई है। इतना ही नहीं एरन ने सिर्फ आवेदन लगाकर ही डायरियों पर करीब एक हजार करोड़ रुपए का सौदा भी कर दिया है।

यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत सीएम डॉ.मोहन यादव से की है। शिकायत के साथ सारे दस्तावेजी सबूत भी उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद सीएम ने इसकी जांच राजस्व विभाग को सौंप दी है। यह जांच राजस्व विभाग के विवेक पोरवाल को दी गई है। यादव ने बताया कि इंदौर में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का घोटाला एरन बिल्डर्स के अशोक एरन द्वारा किया जा रहा है। एरन ने ग्राम अलवासा की उपजाऊ कृषि भूमि को धारा 23- की उपधारा (1) के खंड () के अंतर्गत उपान्तरण कराने के आवेदन लगा दिए हैं। उपजाऊ कृषि भूमि एवं पर्यावरण के संतुलन को समाप्त करने का काम विभिन्न विभागों के साथ मिलकर किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भूमि उपयोग परिवर्तन के एक अनिवार्य सहमति आवश्यक होती है। भू राजस्व विभाग आयुक्त को स्पष्ट करना चाहिए की उपजाऊ कृषि भूमि का आवासीय में उपान्तरण करने का ठोस कारण क्या है। मास्टर प्लान में भूमि का लैंड यूज प्रतिशत अनुसार कृषि निर्धारित है। इसके बाद भी इसे आवासीय करने की जरूरत क्या है?

👉 यह भी पढ़ें:

फर्जी एनओसी के माध्यम से हो रहा खेल

यादव ने बताया कि नियमानुसार उसी कृषि भूमि का लैंडयूज परिवर्तित हो सकता है, जहां बसाहट हो गई हो और आसपास सड़क निर्माण हो गया हो। अलवासा की जिस भूमि के लैंडयूज परिवर्तन के लिए आवेदन दिया गया है, वहां पूरी तरह खेती ही होती है। यादव ने बताया कि यूपी के शहरों में मास्टर प्लान में कृषि भू उपयोग (लैंड यूज) निर्धारित होने के बाद आवासीय में उपान्तरण प्रतिबंधित हैं। मध्यप्रदेश और विशेषकर इंदौर में तेजी से मास्टर प्लान में कृषि भूमि लैंड यूज को धारा 23 उपखंड (1) का उपयोग कर आवासीय किया जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार के माध्यम से आठ फर्जी एनओसी ली जा रही है और करोड़ों का खेल हो रहा है।

एरन बिल्डर्स पर सख्त कार्रवाई की मांग

यादव ने मुख्यमंत्री से की गई अपनी शिकायत में इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर एरन बिल्डर्स एवं भ्रष्ट अधिकारियों के विरुध्द सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। इसके साथ ही नए मास्टर प्लान आने तक लैंड यूज फ्रीज करके ग्राम अलवासा के भू उपयोग बदलने के आवेदन तत्काल निरस्त करने को कहा है।

लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में करेंगे शिकायत

काग्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि वे इस मामले को जल्द ही लोकायुक्त एवं ईओडब्ल्यू में ले जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है। जिन विभागों ने एनओसी दी है उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए।

शिकायत में इन तथ्यों का उल्लेख

-लैंडयूज परिवर्तन करने के लिए एनओसी देने वाले अधिकारियों की जांच कर उन पर एफआईआर दर्ज की जाए।

पर्यावरण विभाग द्वारा भी नियमों के विरूद्ध एनओसी जारी करने की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

नगर परिषद या ग्राम पंचायत द्वारा मौजूदा तथ्यों के विपरीत उपजाऊ कृषि भूमि के संदर्भ में अवैध एनओसी देने के खिलाफ संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

जल पोर्टेबिलिटी प्रमाणपत्र यह सिद्ध करता हैं कि उपरोक्त भूमि उपजाऊ कृषि भूमि है।

उक्त कृषि भूमियों का भू उपयोग परिवर्तन करने से इन भूमियों से जुड़ी उपजाऊ 300 हेक्टेयर से ज़्यादा कृषि भूमि प्रभावित होगी। बहुत बड़ा कृषि क्षेत्र समाप्त हो जाएगा। यह जोनिंग कानून एवं भूमि विनिमय नियमों का उल्लंघन है।

उपरोक्त उपजाऊ भूमि का भू उपयोग उपान्तरण आवासीय करने से इन क्षेत्रों में कृषि भूमि समाप्त होने से सैकड़ों ग्रामीण श्रमिकों को जीविका चलाने के लिए विस्थापित होना पड़ेगा।

-इसमें मृदा संरक्षण, जल प्रदूषण तथा वन्य जीवों के आवासों का बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा और कृषि स्थिरता पर गलत प्रभाव पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।