गूगल मैप के भरोसे जोखिम में जान, फ्लैक्स के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इन दिनों गूगल मैप के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा हा है। दिल्ली से गूगल मैप लगाकर धामपुर आ रहे युवक को जना गंवानी पड़ी। मोड़ का पता न लगने के कारण बाइक फ्लैक्स के पोल से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी गूगल मैप के कारण कई लोग जान गंवा बैठे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धामपुर निवासी 21 वर्षीय नाजिर अहमद दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार को बाइक द्वारा दिल्ली से लौट रहा था। उसने गूगल मैप लगा रखा था। रात लगभग आठ बजे नहटौर के कोतवाली देहात मार्ग पर आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास वह रास्ता भटक गया। मोड़ का अंदाजा न लग पाने के कारण बजरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लैक्स बोर्ड के खंभे से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

यूपी के बरेली में हो गई थी तीन लोगों की मौत

इससे पहले यूपी के बरेली में तीन लोगों की मौत हो गई थी। फर्रुखाबाद के नितिन, अजीत, अमित सुबह–सुबह गूगल मैप के सहारे कार से फरीदपुर (बरेली) जा रहे थे। मुड़ा गांव के पास रामगंगा पर अधूरा पुल होने से रास्ता बंद था, इसके बावजूद मैप पर पर रास्ता दिखाता रहा। कार पुल से नीचे गिर गी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह का एक और मामला सामने आया था, जब गूगल मैप के भरोसे चल रहे लोगों की कार नहर में गिर गई थी। इस घटना में सभी कार सवार सकुशल रहे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।