HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर जताई चिंता
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन और अफगान महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ तालिबान की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समाज में पूरी और समान भागीदारी केवल समानता का विषय नहीं है, बल्कि यह आवश्यक भी है। ब्लिंकन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका तालिबान के भेदभावपूर्ण आदेशों की कड़ी निंदा करता है, जो अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और जीवन को खतरे में डालते हैं। उन्होंने अफगान महिलाओं और लड़कियों के प्रति अमेरिका के दृढ़ समर्थन की भी पुष्टि की।
हामिद करजई की अपील हाल ही में, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि से मुलाकात की और अफगान लड़कियों के लिए स्कूल और विश्वविद्यालय खोलने की आवश्यकता पर बल दिया। करजई ने कहा कि शिक्षा अफगान महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने और देश में समावेशी समाज बनाने के लिए अहम है।
तालिबान के आदेशों पर अमेरिकी विदेश विभाग का बयान अमेरिकी विदेश विभाग ने तालिबान द्वारा महिलाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने पर लगाए गए प्रतिबंध की कड़ी आलोचना की। विभाग ने इसे महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को खतरे में डालने का प्रयास बताते हुए कहा कि यह उनके शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पर हमला है।
बयान में यह भी कहा गया कि तालिबान के पहले के आदेशों ने महिलाओं को पुरुष डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवाएं लेने और बिना पुरुष अभिभावक के यात्रा करने से रोक दिया था। अब, चिकित्सा शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने से इन समस्याओं में और वृद्धि होगी।
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील अमेरिकी विदेश विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तालिबान के इन आदेशों की आलोचना करने और अफगान महिलाओं व लड़कियों का समर्थन करने का आह्वान किया। विभाग ने कहा कि अमेरिका अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा।
ब्लिंकन की अजरबैजान को चेतावनी ब्लिंकन ने अजरबैजान से भी मीडिया और नागरिक समाज के खिलाफ कार्रवाई रोकने और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अजरबैजान को बिना किसी कारण हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करना चाहिए और अपने दायित्वों का सम्मान करना चाहिए।
भारत इस साल करीब दो दशकों के सबसे कमजोर मानसून की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच देश में बारिश लंबे समय के औसत से करीब 15 फीसदी कम रह सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ, तो 2009 के बाद यह भारत का सबसे कमजोर मानसून हो सकता है।
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से भागवत का वीजा रद्द करने और भविष्य में उनके अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार करने की अपील की है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच काला सागर (Black Sea) की सुरक्षा स्थिति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में सैकड़ों विदेशी नागरिक और नेपाली नागरिक शामिल हैं।
तिब्बत से शुरू हुई अचानक आई विनाशकारी Flash Flood ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक शामिल हैं। कई गांव और कस्बे तबाह हो गए हैं, 19 पुल बह गए हैं और करीब एक दर्जन Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा है।
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ ने नदियों के आसपास बसे इलाकों, सड़कों, पुलों, घरों और बिजली तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।
कुछ फिल्में रिलीज़ होने के पहले ही इतनी चर्चा बटोर लेती हैं कि दर्शक फिल्म लगने के पहले ही तय कर लेता है कि फिल्म देखनी ही है। फिल्म आने के पहले ही कियारा आडवाणी और यश के तबाही तबाही गाने की इंटिमेसी ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी थी, जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा के दर्शक बावले हो रहे थे, लेकिन फिल्म लगी तो दर्शकों ने कहा कि ठगा गये।
17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।