किसानों पर आंसू गैस छोड़ने पर बोले बजरंग पूनिया- शंभू बॉर्डर पर ऐसा किया जा रहा है जैसा पाकिस्तान बॉर्डर पर होता है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़ने पर पहलवान बजरंग पूनिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर ऐसा किया जा रहा है जैसा पाकिस्तान बॉर्डर पर होता है। पूनिया ने कहा कि जब नेता विरोध करने के लिए दिल्ली जाते हैं, तो क्या वे अनुमति लेते हैं?

उल्लेखनीय है कि शनिवार को एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे 101 किसानों और पुलिस के बीच शंभू बॉर्डर पर जमकर कर झड़प हो गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई किसान घायल हो गए। इस पर पहलवान और कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि हम किसानों को नहीं रोक रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे आंसू गैस छोड़ रहे हैं। किसान केवल अपनी फसलों के लिए एमएसपी चाहते हैं।

शनिवार को बजरंग पूनिया अंबाला में शंभू बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचने से पहले कुछ देर के लिए करनाल में रुके थे। जहां वे किसानों के साथ अंबाला रवाना हुए। भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा किसानों के प्रति दिए गए विवादित बयान पर बजरंग पूनिया ने कहा कि बीजेपी सासंद कह रहे है कि आंदोलन के दौरान 700 लड़कियां गायब हुई है, सांसद इसका प्रूफ दे। केंद्र और राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है, उसके बाद भी भाजपा नेता कह रहे हैं कि नशा बढ रहा है। इसका मतलब तो यह है कि बीजेपी सरकार चलाने में नाकाम है। पूनिया ने कहा कि एक तरफ भाजपा पूरे देश में वन नेशन वन चुनाव की बात कर रही है। ऐसे में वन नेशन-वन एमएसपी भी कर दे, ताकि किसानों को भी कुछ राहत मिले।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।