हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया को मिली धमकी पर कहा, अगर इस तरह की कोई धमकी मिली है तो उसकी जांच कराएंगे और जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
इससे पहले बजरंग पुनिया ने खुद को धमकी दिए जाने के मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
बजरंग की शिकायत के मुताबिक, उनको किसी विदेशी नंबर से धमकी मिली है, जिसमें उनको कांग्रेस छोड़ने के लिए कहा गया है.
हाल ही में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट दोनों कांग्रेस में शामिल हुए हैं. विनेश को हरियाणा के जुलाना से विधायकी का टिकट मिला है तो वहीं बजरंग को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का चेयरमैन पद सौंपा गया है.
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।