👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
0:00 left
कोटा में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी
राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
कोटा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक घटनास्थल से कुल 10 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।
लोकसभा स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने इस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “कोटा के इंद्र विहार में बिल्डिंग गिरने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ज़िला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि हादसे में घायल सभी लोगों को समुचित और शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं और उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।



