इंदौर। लोकायुक्त की टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर के सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई और उनके भाई के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई इंदौर, धार, और मानपुर में पांच ठिकानों पर एक साथ की गई। धार में मंडलोई का बंगला, इंदौर में उनके भाई हेमराज का निवास और मानपुर में उनके भांजे का फार्म हाउस शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि 5.60 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां मिलीं।
उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया गया है। जांच में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के कई तथ्य सामने आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने मंगलवार तड़के 5.45 बजे एक साथ कनीराम मंडलोई के जामनिया (धार) स्थित निवास, दूसरी टीम ने छोटा जामनिया स्थित घर, तीसरी टीम ने धार के फॉर्म हाउस, श्रीकृष्ण कॉलोनी धार और चौथी टीम ने इंदौर के अलंकार पैलेस और 5वीं टीम ने मानपुर में उनके भांजे करण के यहां दबिश देकर छानबीन शुरू की।
👉 यह भी पढ़ें:
- आईडीए में अफसर बदले, पर नहीं बदला ढर्रा, अब अगर कोई काम हो तो श्यामू जी को कर लीजिए याद
- अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!
- चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!
- मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं
- मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
लोकायुक्त इंदौर के डीएसपी आरडी मिश्रा के अनुसार मंडलोई भाइयों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की हुई है। जांच के दौरान तीनों भाइयों की आय मिलाकर 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार पाई गई है, लेकिन इन्होंने चल–अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वो करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है। इस प्रकार की इनकी आय से अधिक संपत्ति 84 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इन सभी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार रुपए की आय प्राप्त की, जो कि आय से अधिक थी, जिसका प्रतिशत 84.95% है। छानबीन में आय से ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति का पता चला है।
पांच टीमों ने दिया कार्रवाई को अंजाम
बताया जाता है कि करीब 10 दिन पहले लोकायुक्त में इसकी शिकायत की गई थी। एसपी डॉ. राजेश सहाय ने जांच करवाई। आय से अधिक संपत्ति के पुख्ता सबूत मिलने के बाद छापे के लिए पांच टीमें बनाई गई। इसमें डीएसपी स्तर के तीन अधिकारी सहित 20 कर्मचारी शामिल थे। धार जिले के ग्राम जमनिया में कनीराम मंडलोई के घर डीएसपी अनिरुद्ध वाधिया और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की टीम ने छापेमारी की। वहीं, इंदौर के अलंकार पैलेस स्थित हेम सिंह के मकान पर डीएसपी आरडी मिश्रा और इंस्पेक्टर राजेश ओहरिया की टीम पहुंची थी। धार जिला स्थित छोटे जमनिया के फार्म हाउस पर डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल और इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर की टीम और धार में श्री कृष्ण कॉलोनी और भांजे<



