प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने किया डॉ. आंबेडकर का अपमान, पैरों पर उल्टी रखी बाबा साहब की तस्वीर

Date:

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वे इंदौर के कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के अपमान को हिंदुस्तान नहीं सहेगा और इसी को लेकर कांग्रेस पूरे देश में जा रही है। लेकिन, पटवारी ने खुद ही बाबा साहब का अपमान कर दिया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपने पैरों पर बाबा साहब की तस्वीर उल्टी रख ली और उसके पीछे कुछ लिखने लगे। जब किसी ने टोका तो फिर तस्वीर सीधी की और सीने से लगाया।

जुलूस के रूप में बड़ी संख्या में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पटवारी ने कहा कि प्रदेश की पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने वालों पर 7 दिनों में नामजद केस दर्ज हो। ऐसा नहीं हुआ तो 30 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय घेरेंगे। अगर उन गुंडों पर नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष के पास जाएंगे। उनसे पूछेंगे कि जिन्होंने बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया तो आप सहमत हो क्या? अगर वे कहते हैं कि सहमत हैं तो हम साधुवाद देंगे। इससे गृह मंत्री अमित शाह की सोच देश को पता चलेगी।

सारे गुंडे मंत्री विजयवर्गीय और भाजपा के कार्यकर्ता

पटवारी ने कहा कि शहर में जितने हिस्ट्रीशीटर हैं वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा के कार्यकर्ता हैं। शहर के जितने चोर, उचक्के, बदमाश थे, वे भाजपा के साथ हो गए। इन लोगों ने इंदौर को क्या दिया। लोगों को ऐसी पार्टी दी जो दूसरे राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला करती है। शहर को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का घेराव किया था। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर काला ऑयल और पत्थर फेंका था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने जाकर प्रदर्शन भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।