👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- अपने घर में ही कांग्रेस नेताओं का झगड़ा नहीं रोक पाए जीतू पटवारी, प्रदेश से कैसे खत्म करेंगे गुटबाजी?
- PM Modi के वीडियो पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-छात्रों को क्षमा की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री मांगें माफी
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम आतिशी ने भाजपा पर कांग्रेस उम्मीदवारों की फंडिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली है। इन उम्मीदवारों मे संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी प्रमुख हैं, जिन्हें भाजपा से करोड़ों रुपयों का फंड आ रहा है।
आतिशी ने कहा कि आप को हराने और भाजपा को जीताने के लिए कांग्रेस ने सांठगांठ की है। अगर ऐसा नहीं है तो कांग्रेस 24 घंटे में अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करे। यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करे, जिन्होंने मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर कराई है। अगर उन्हें लगता है कि हम एंटी नेशनल हैं, तो लोकसभा में गठबंधन में चुनाव क्यों लड़ा, क्यों केजरीवाल से प्रचार कराया?
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस, भाजपा के पक्ष में खड़ी हुई है और हर वो काम कर रही है, जिससे भाजपा को चुनाव में फायदा हो। कांग्रेस नेता अजय माकन भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। उनके कहने पर आप के खिलाफ बयान देते हैं। कल तो उन्होंने हद पार करते हुए अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल भी कह दिया। आज तक अजय माकन ने भाजपा के किसी नेता को एंटी नेशनल नहीं कहा है। कांग्रेस नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और चंडीगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। हम संसद में हर मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़े रहते हैं। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की लिस्ट भाजपा के दफ्तर से बन कर आ रही है। कांग्रेस से मेरी मांग है कि 24 घंटे में अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करें वरना हम इंडिया ब्लॉक के अन्य दलों से अपील करेंगे कि कांग्रेस को अलग करें।



