HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
क्रिसमस पर रिलीज बेबी जॉन फिल्म देखकर लगता है कि वरुण धवन को रजनीकांत फेसबुक पर जरूर फॉलो करते होंगे। रजनीकांत ने वरुण धवन को अपने सारे प्रोफेशनल सीक्रेट डीएम भी किए होंगे।
बेबी जॉन देखते हुए भरोसा हो गया कि रजनीकांत की आत्मा का परकाया प्रवेश हो गया है और वह परकाया श्रीमान वरुण धवन की ही है। फिल्म में वरुण इतनी तेज भागते हैं कि समय पीछे छूट जाता है।
फिल्म में डीसीपी बने वरुण धवन की तरफ आने वाली हर गोली उनसे पूछती है कि सर जी, मैं कहाँ से निकलूं? आपके ऊपर से या नीचे से, बाएं से या दाएं से? वरुण आग के बीच जाते हैं तो अग्निदेव पूछते हैं-सर आपको तपिश तो नहीं हुई? बच्चों से भरी बस के नदी में गिरने पर हीरो पानी में कूदता है तो नदी पूछती है-बॉस, आपके कान, नाक अथवा किसी और छेद में पानी तो नहीं भरा?
वरुण धवन ने इस फिल्म में कुली नंबर वन जैसी कलाकारी तो नहीं की है, लेकिन फिल्म देखने पर समझ में आता है कि दुनिया भर की शिपिंग कंपनियों के पास कंटेनर की कमी क्यों हो गई है? इसलिए कि सारे के सारे कंटेनरों में अपहरण की गई लड़कियों को छुपाकर विदेश ले जाया जा रहा है। बचे हुए कंटेनर इस फिल्म की शूटिंग में लगे थे। एटली के निर्देशन में तमिल में बनी सुपरहिट थेरी का यह हिंदी वर्ज़न है – नाम होना था ‘तेरी तो…’
बेबी जॉन के फाइट सीन्स को आठ एक्शन डायरेक्टरों ने डायरेक्ट किया है-ढिशुम, ढिशूंग, धाँय, ढुंग, ढिश्कियाऊं, ढिश्कियांग, ढमांग और ढंशियूंग। इसीलिए इसे एक्शन फिल्म भी कहा गया है।
इसमें कॉमेडी भी है जिसे देखकर दर्शक दर्दभरी आहें भरते हैं। रोमांस के सीन भी है जो दर्शकों को याद दिलाते हैं कि बाहर पॉपकॉर्न और समोसे भी बिक रहे हैं। फिल्म के गाने याद दिलाते हैं कि पुष्पा 2 के गाने ही सबसे बुरे नहीं थे।
फिल्म में सभी मसाले उस तरह डाल दिए गए हैं जैसे किसी डिश में नमक, मिर्च, धनिया, हल्दी, जीरा, राई, सरसों, हींग, लहसुन, जावित्री, जाफ़रान, पत्थर फूल, जायफल, मुलेठी, अमचूर, कोकम, इमली, शक्कर, गुड़, शहद आदि सभी मसाले घोंट दिए जाएं और इस उम्मीद से परोस दिया जाए कि इससे बढ़िया तो कुछ हो नहीं सकता! इस अदा पर वारा जाऊं मैं तो ! कुल मिलाकर दर्शक मनोरंजन के लिए ऐसे तरस जाता है जैसे कोई शराबी बिहार में शराब के लिए तरसता होगा।
दावे से कह सकता कि आईपीएस अधिकारियों की इतनी बेइज्जती तो उनकी बीवियां भी नहीं करती होंगी जितनी कि इस फिल्म में की गई है । फिल्म बताती है कि आईपीएस अधिकारी ‘उसके’ पट्ठे होते हैं। उन्हें यह तहजीब नहीं होती कि कहां वर्दी पहननी है और कहां लुंगी? उनमें हीरोगीरी का शौक होता है। बिना सहयोगियों के ही अपने बूते पर अपराधी का खात्मा करने का जुनून होता है उनमें। वे कहीं भी गोली चला देते हैं। मारपीट करने लगते हैं और बात को अनपढ़ गुंडों की तरह पर्सनल ले लेते हैं।
क्या आईपीएस सिलेक्ट होते ही किसी को सीधा डीसीपी बना दिया जाता है? उनकी शारीरिक, मानसिक, कानूनी ट्रेनिंग नहीं होती? उनकी लीडरशिप, कम्युनिकेशन, अन्वेषण करने की खूबियां गायब हो जाती हैं? क्या आईपीएस को केवल मैं, मैं, मैं सिखाया जाता है? उनका काम केवल गन लेकर घूमना और गोलियां चलाना ही है? क्या कोई आईपीएस अधिकारी इस तरह नौकरी से भागकर गुमनाम जिंदगी जी सकता है?
मुखर्जी नगर और भंवरकुआं में आईपीएस की तैयारी करने वाले तमाम नौजवान सुन लें। उन्हें अगर आईपीएस बनना है तो बढ़िया डांस करना आना चाहिए। स्लो मोशन में चलने का आदी भी होना चाहिए।
बेबी जॉन कमजोर कहानी के कारण दर्शकों के मन में नहीं बैठती। कई दृश्य ऐसे हैं जहां पहले ही अंदाज हो जाता है कि आगे क्या होगा। इमोशनल कनेक्ट की कमी है। एक्शन, कॉमेडी और इमोशनल सीन के बीच कोई तालमेल नहीं है। फिल्म में जगह-जगह सेंटर फ्रेश और एस्ट्रल पाइप के विज्ञापन भी दिखाए गए हैं। ‘कॉमेडी इज़ सीरियस बिजनेस’ और ‘आजकल अखबार पढ़ता ही कौन है’ जैसे संवाद गलत स्थानों पर हैं।
अंत में बर्थडे बॉय सलमान खान का कैमियो अनावश्यक लगा। जैकी श्रॉफ खलनायक के रूप में प्रभावित नहीं कर पाये। तमिल की हीरोइन कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी फिलर की तरह रहे। वरुण की छोटी सी बेटी बनी जारा ज़ायना की मासूमियत अच्छी लगी। साल का अंत किसी यादगार फिल्म से होता तो ठीक होता।
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा अब एक्शन में आ गई है। मंगलवार को सीएम हाउस में बैठक में मंथन के कुछ ही घंटों बाद दतिया जिे की पूरी संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिनमें भाजपा के तीनों निर्वाचित सांसद भी शामिल है।
दतिया उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार के बाद अब बैठकों, मंथनों कार्रवाईयों का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को भोपाल के सीएम आवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जुटान हुआ। काफी विचार-मंथन और शिकायतों को सुनने के बाद दो सदस्यीय जांच समिति बना दी गई है।
नीट-यूजी परीक्षा से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पेपर लीक होने के बाद दोबारा परीक्षा तो हो गई, लेकिन अब ओमएमआर शीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा अब इसके कारणों की पड़ताल में जुट गई है। सीएम आवास पर मंगलवार को इसकी समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। भाजपा ने हार के कारणों की जाच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें महामंत्री गौरव रणदिवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को शामिल किया गया है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजीवाल ने ई20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। वे आप कार्यालय से पीएम हाउस तक मार्च के लिए निकले। पुलिस ने केजरीवाल के साथ अन्य लोगों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। केजरीवाल अपने साथियों के साथ रोड पर ही धरने पर बैठ गए। केजरीवाल के साथमनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत कई अन्य आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
एयर इंडिया की मंगलवार को फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही उड़ान एआई2379 को कुछ समय के लिए तेज हवा के झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ। इसके कारण कई यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को चोट लगी है।
तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक राजनीतिक रैली के दौरान डीएमके नेता और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की कथित टिप्पणी ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। तंजावुर में आयोजित रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद TVK और BJP ने उदयनिधि स्टालिन पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की है।
कर्नाटक में कथित पुलिस भर्ती घोटाले और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता और सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल संसद के मानसून सत्र को बाधित कर रहे हैं, जबकि जिन मुद्दों पर वे दूसरे राज्यों में सरकारों से जवाब मांगते हैं, उन्हीं मामलों पर कांग्रेस शासित राज्यों में अलग रवैया अपनाते हैं।
Commonwealth Games 2026 का Glasgow में समापन हो गया है और अब दुनिया की नजर भारत पर है। 2030 Commonwealth Games की मेजबानी Ahmedabad को मिलने के साथ भारत के सामने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय sporting event के आयोजन की तैयारी का रास्ता खुल गया है। Glasgow में हुए समापन समारोह के दौरान Commonwealth Games का flag भारत को सौंपा गया और भारत की ओर से Indian Olympic Association की अध्यक्ष PT Usha तथा Neeraj Chopra ने इसे ग्रहण किया।
भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जुलाई में भारत के manufacturing sector की growth लगभग पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। S&P Global HSBC India Manufacturing Purchasing Managers’ Index यानी PMI जुलाई में घटकर 53.5 रह गया, जबकि जून में यह 54.2 था। यह अगस्त 2021 के बाद सबसे कमजोर स्तर है। हालांकि PMI का 50 से ऊपर रहना बताता है कि manufacturing activity अभी भी expansion यानी वृद्धि के दौर में है।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत फिलहाल जारी है और यह ईरान के लिए अमेरिका के साथ “एक अच्छे समझौते पर हस्ताक्षर करने का आखिरी मौका” हो सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच संभावित समझौते और आगे की रणनीति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश और बाढ़ ने कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया है। केरल और पड़ोसी कर्नाटक में लगातार बारिश के कारण मौतों और विस्थापन की स्थिति सामने आई है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, केरल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई और करीब 7,700 लोगों को सुरक्षित निकालकर लगभग 275 राहत शिविरों में पहुंचाया गया। कर्नाटक में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना है।
बीजेपी के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन गया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बांकीपुर के साथ-साथ दतिया में मिली हार को गंभीरता से लेने की बात कही है।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 4 अगस्त को शेयर बाजार की चाल अजीब दिखी। बीएसई सेंसेक्स 493.94 अंकों की तेजी के साथ 79,132.97 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 70.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,703.90 अंकों पर खुला।
बिहार की राजनीति में Bankipur bypoll result ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। Jan Suraaj Party के संस्थापक Prashant Kishor ने Bankipur विधानसभा उपचुनाव में BJP के तीन दशक पुराने दबदबे को खत्म करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है।
पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो डिलीट करने के मामले पर संसदीय समिति ने कड़ा रुख दिखाया है। संसदीय मामलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के नियमन को लेकर आज हुई संसदीय स्थायी समिति की बैठक में मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रतिनिधियों के कड़े सवालों का सामना करना पड़। संसदीय सीमिति के चेयरमैन निशिकांत दुबे ने कहा कि इस मामले में मेटा के ग्लोबल चीफ मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगनी चाहिए।
दतिया उपचुनाव में भाजपा की बुरी तरह हार हुई है और कांग्रेस ने यहां कब्जा बरकरार रखा है। अब लोग भले ही कह रहे हों कि दद्दा यानी की पिछली विधानसभा में कांग्रेस से हारे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं देने के कारण भाजपा का यह हाल हुआ है, लेकिन इसके कारण अनेक हैं।
जरा सोचिए कि आखिर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बाद भी खुद को सीएम मटेरियल समझने वाले नरोत्तम मिश्रा चुनाव कैसे हार गए? और जब हार गए तो उसके बाद दतिया की जनता के लिए क्या किया?
यह तो सबको पता है कि दद्दा का टिकट दिल्ली से कटा था और इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सहमति थी। टिकट कटने का कारणों में दद्दा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, लोगों से खराब व्यवहार और सीएम की सवारी जैसे कई कारण शामिल हैं। जब बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा यानी उपचुनाव की नौबत आ गई, तब दद्दा फिर से ताल ठोंकने लगे।
इधर, पार्टी ने मन बना लिया था कि इस बार दद्दा तो नहीं ही चलेंगे। दूसरी तरफ दद्दा खुद को भाजपा उम्मीदवार मानकर चुनाव प्रचार में भी जुट गए थे, जब टिकट कटा तो दद्दा के साथ ही समर्थकों ने भी आंखें तरेरी। दद्दा ने भी कोशिश की, लेकिन जब लग गया कि कुछ होने वाला नहीं है तो फिर भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में उतर गए।
फिर भी दद्दा दिल से यह बात स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। तभी तो आशुतोष तिवारी के नामांकन में उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। लोग इसे दद्दा समर्थकों के लिए संदेश भी मानते हैं। बाहर से दद्दा भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दिखाई दे रहे थे, लेकिन अंदर ही अंदर एक आक्रोश की एक चिंगारी भी भड़क रही थी कि इस बार पार्टी आलाकमान को सबक सीखा ही देनी है।
दतिया की इस हार से एमपी के दद्दा जैसे उन नेताओं की बांछें जरूर खिली होंगी, जिनसे पार्टी किनारा करना चाहती है। लेकिन, इससे पहले यह समझना होगा कि दतिया में हार की एकमात्र वजह दद्दा को टिकट देना नहीं है। दतिया दद्दा की थी ही नहीं। वो तो कांग्रेस के पास थी और कांग्रेस के पास रहने के दौरान दद्दा ने उस सीट को भाजपा का बनाने की कोशिश भी नहीं की। उल्टा गड्ढा ही खोदते रहे।
ऐसे में दद्दा जैसे नेताओं के आंख तरेरने से कम से कम मध्यप्रदेश में भाजपा को डरने की जरूरत नहीं है। सच तो यह है कि ऐसे नेताओं के कारण ही कई विधानसभा क्षेत्रों में लंबे समय से मेहनत कर रहे कार्यकर्ता अब हताश हो रहे हैं।
भाजपा को तो ऐसे सभी नेताओं को अब मार्गदर्शक मंडल में ही बिठा देना चाहिए और नए लोगों को मौका देना चाहिए। इससे जनता के बीच भी अच्छा संदेश जाएगा और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी संतुष्ट होंगे।
खैर, भाजपा इस हार की समीक्षा में जुट गई होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने खेल बिगाड़ने वालों के खिलाफ एक्शन का भी ऐलान कर दिया है। जाहिर है कुछ ऐसा होगा, जो आगे के लिए दद्दा टाइप नेताओं के लिए सबक साबित होगा।
कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने भाजपा का घमंड तोड़ दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर ने भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को करारी शिकस्त दी है।
बिहार के बांकीपुर के बाद मध्यप्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना दतिया के लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। इस चुनाव में हार के बाद भाजपा आलाकमान को भी अपने जबरदस्ती थोपे गए फैसलों पर सोचना होगा।
नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है- देखना होगा कि कितने एफआईआर हैं। उनमें से कितने ऐसे लोगों पर है जिनका आपराधिक इतिहास रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की अमेरिका में हुई पढ़ाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने उनके पिता की आय और पढ़ाई के खर्च को लेकर महाराष्ट्र सरकार से शिकायत की थी। इसका जवाब देते हुए दीपके ने अपने दाखिले और छात्रवृत्ति के आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक किए। उन्होंने बताया कि अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय में उनकी पढ़ाई स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन के जरिए हुई है
दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। इसके बाद विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और यह लड़ाई जारी रहेगी।
कावेरी नदी के पानी को लेकर तमिलनाडु में किसानों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। तिरुचिरापल्ली में किसानों ने सिंचाई के लिए कावेरी का पानी तत्काल छोड़ने की मांग को लेकर रेत में खुद को दबाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि पानी की कमी के कारण कुरुवई फसल पर संकट मंडरा रहा है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) प्रमुख और पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह तथा पूर्व WFI सहायक सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया है। यह फैसला इस लंबे समय से चल रहे हाई-प्रोफाइल मामले में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।
टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आक़िब नबी (Auqib Nabi) को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। यह आक़िब नबी का भारतीय सीनियर टीम के साथ पहला कॉल-अप है।
भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार को लेकर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित Shipki La Pass के रास्ते सीमा व्यापार छह साल के अंतराल के बाद फिर शुरू हुआ है। इस घटनाक्रम को भारत-चीन सीमा क्षेत्र में स्थानीय व्यापार और संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित Trade Mart भी स्थापित किया गया है।
भारत की आगामी Census 2027 प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण चरण शुरू हो गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार डिजिटल Self-Enumeration की सुविधा 2 अगस्त से शुरू हुई है और यह प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 तक चलने वाली है। नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए Self-Enumeration ID दी जा रही है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत की नई संभावना सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच नई बातचीत सोमवार, 3 अगस्त से शुरू होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत का संबंध जारी युद्ध को समाप्त करने और Strait of Hormuz सहित महत्वपूर्ण मुद्दों से है।
देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार सोमवार को दिल्ली-NCR, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के कारण जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा भी जताया गया है।