भारत-पाक मैच पर सस्पेंस बरकरार: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आईसीसी के पाले में फैसला

Date:

भारत-पाक मैच पर सस्पेंस बरकरार: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आईसीसी के पाले में फैसला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में 15 फरवरी को प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर उठे सवालों पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि इस मुद्दे पर न तो वे कोई टिप्पणी करेंगे और न ही बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान है। शुक्ला के मुताबिक, “सारा मामला आईसीसी पर छोड़ा गया है, जो भी फैसला आईसीसी लेगा, हम उसे मानेंगे।”

इस बीच, पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की घोषणा की है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि यह फैसला उसने बांग्लादेश के समर्थन में लिया है। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आकर खेलने से इनकार कर दिया था और अपने मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की थी।

इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करते हुए स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। भारत के खिलाफ संभावित बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान और आईसीसी के बीच जारी गतिरोध को सुलझाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने लाहौर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के उपाध्यक्ष इमरान ख़्वाजा भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जारी विवाद को सुलझाने के प्रयासों के तहत लाहौर पहुंचे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में भिड़ंत हो गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ओर से वार-पलटवार चल रहे हैं। रामचंद्र गुहा ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाया था, जिसका शशि थरूर ने जवाब दिया था। गुहा ने अब शशि थरूर पर पलटवार किया है।