रायपुर। छत्तीसढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम के शहीद होने की खबर है। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ शामिल हैं। मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार मुठभेड़ शनिवार शाम को नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगलों में हुई। सुरक्षाकर्मियों की एक ज्वाइंट टीम नक्सल रोधी अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंचा था, तभी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। शनिवार देर रात तक चली गोलीबारी के बाद घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) और अन्य ऑटोमेटिक हथियार भी जब्त किए गए। इस मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम के शहीद हो गए। पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखीं
- छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, हाईकोर्ट ने जग्गी हत्याकांड में सुनाया फैसला



