BCCI का बड़ा फैसला: कोहली–रोहित डिमोट, गिल-बुमराह बने ग्रेड A के चेहरे

Date:

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली–रोहित डिमोट, गिल-बुमराह बने ग्रेड A के चेहरे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025–26 सीजन के लिए टीम इंडिया की सीनियर पुरुष और सीनियर महिला टीमों की सालाना प्लेयर रिटेनरशिप सूची जारी कर दी है। इस बार सबसे चौंकाने वाला फैसला यह रहा कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ग्रेड B में रखा गया है, यानी दोनों खिलाड़ियों को डिमोशन मिला है।

नए सीजन में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को ग्रेड A में शामिल किया गया है। वहीं ग्रेड B में वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को जगह मिली है।

इसके अलावा ग्रेड C में अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षदीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रितुराज गायकवाड़ शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related