पटना के गांधी मैदान से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर गिरफ्तार, बीपीएससी के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे थे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। पटना के गांधी मैदान में बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह करीब चार बजे पुलिस पहुंची और प्रशांत किशोर को लेकर एम्स चली गई। वहां से उन्हें गिरफ्तार कर किसी और स्थान पर ले जाया गया है। इस बीच उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था। प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था। प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि अनेक बार आग्रह करने और पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया। इस कारण आज सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। एम्स में प्रशांत किशोर की जांच कराई गई। वे स्वस्थ पाए गए। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

थप्पड़ मारा, खींचकर ले गई पुलिस

प्रशांत किशोर के समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें थप्पड़ मारे और जबरन खींचकर ले गई। इस मामले का एक वीडियो सामने आया है। प्रशांत किशोर कंबल ताने लेटे हुए थे। अचानक पुलिस की हलचल वहां तेज हुई। प्रशांत किशोर उठकर बैठ गए. पुलिसबलों ने प्रशांत किशोर को उठने का आग्रह किया। जब वो नहीं उठे तो पुलिस ने चारो तरफ से उन्हें घेरा और उठाने लगी। इस दौरान प्रशांत किशोर के समर्थक भी पुलिस के आमने-सामने हुए। वे प्रशांत किशोर से लिपट गए और पुलिस को रोकने लगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।

इंदौर से कोच्चि के लिए 25 अक्टूबर से नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू

25 अक्टूबर से इंदौर-कोच्चि नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो इस सेवा को गोवा और पुणे के रास्ते संचालित करेगी।

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।