👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra Politics: क्या शरद पवार की NCP होगी NDA में शामिल? BJP के ‘प्लान’ की चर्चा से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
- Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?
- महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन
- बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, पूर्व पार्षद और मुंबई एनसीपी अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल
- शरद पवार ने अजित पवार के साथ आने की अटकलों से किया इनकार, कहा- वे भाजपा समर्थित गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहते
- अमित शाह और शरद पवार के बीच बयानबाजी से सियासी गर्मी तेज, भाजपा ने किया पलटवार
0:00 left
शरद पवार की सेहत में सुधार, चार दिन तक एंटीबायोटिक्स पर रहेंगे – सुप्रिया सुले ने दी राहत भरी अपडेट
महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार को सीने में तकलीफ और खांसी की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके समर्थकों में चिंता फैल गई थी, लेकिन अब उनकी सेहत को लेकर राहत भरी जानकारी सामने आई है।
शरद पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने उनके स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी हालत में अब स्पष्ट सुधार है। सुप्रिया सुले के मुताबिक, आज शरद पवार की तबीयत कल के मुकाबले काफी बेहतर है। फिलहाल वे एंटीबायोटिक्स पर हैं, जो अगले चार दिनों तक जारी रहेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शरद पवार को अब केवल खांसी की हल्की परेशानी है, इसके अलावा उन्हें कोई अन्य समस्या नहीं है और वे बाकी सभी तरह से स्वस्थ हैं। सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके लिए दुआ करने वालों और इस कठिन समय में समर्थन देने वालों का आभार जताया। साथ ही उन्होंने शरद पवार की देखभाल कर रही मेडिकल टीम और सभी डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया।



