इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव गुरुवार को इंदौर में थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 26 जनवरी को महू से शुरू होने वाली राहुल गांधी की संविधान यात्रा पर टिप्पणी करते हुए सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बाबा साहब का अपमान किया है। राहुल गांधी अपने प्रदेश से कहें कि वो माफी मांगे। प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करें। जीतू पटवारी को बोलना चाहिए राहुल जी माफ कर दो।
सीएम यादव ने कहा कि बाबा साहब का सम्मान भाजपा ने किया, कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया है। नेहरु जी ने बाबा साहब को चुनाव हराने का काम किया। बाबा साहब को कदम–कदम पर लज्जित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए, उसके बाद संविधान यात्रा निकाले। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नाराजगी पर सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस का काम है अपने बुजुर्गों का अपमान करना। दोनों वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं तो कांग्रेस को विचार करना चाहिए। कांग्रेस का चरित्र हैं, अपने बुजुर्गों की इज्जत नहीं करना।
👉 यह भी पढ़ें:
- आईडीए में अफसर बदले, पर नहीं बदला ढर्रा, अब अगर कोई काम हो तो श्यामू जी को कर लीजिए याद
- अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!
- चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!
- मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं
- मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
सीताराम केसरी की धोती खोली
सीएम यादव ने कहा कि सीताराम केसरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के वक्त धोती खोलने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया हैं। मनमोहन सिंह के कैबिनेट के कागज छीनकर फाड़ने का काम राहुल गांधी ने किया है। राहुल अपने पार्टी के किए गलतियों के लिए पहले माफी मांगे फिर यात्रा निकाले। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस का अतीत है, जिसने भी कांग्रेस का साथ लिया कांग्रेस ने उसे डूबा कर ही छोड़ा है। आम आदमी पार्टी की स्थिति और बुरी होने वाली है, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का साथ लिया है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के समय से हम बोल रहे थे। आप पार्टी और कांग्रेस जनता को मूर्ख बना रही हैं। कांग्रेस आप को छोड़कर भाग रही है और आप पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। भाजपा गठबंधन के चक्कर पर न उस वक्त पड़ी न अब।
जहां-जहां कृष्ण के कदम पड़े वहां तीर्थ बनेगा
सीएम मोहन ने कहा कि प्रदेश में जहां–जहां कृष्ण के कदम पड़े, उसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे। महाकाल लोक की तरह उज्जैन, अमझेरा और जानपांव में कृष्णलोक बनेगा। मथुरा की तरह मध्यप्रदेश में कृष्ण तीर्थ स्थल बनाएंगे।



