आखिर कहां है आरटीओ का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, तीन जांच एजेंसियां भी पता नहीं लगा पाईं, क्या सरेंडर का हो रहा इंतजार?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। आरटीओ के करोड़पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त ने 19 दिसंबर को छापा डाला था। इसके बाद ईडी और आयकर विभाग ने भी कार्रवाई की। छापे की कार्रवाई के करीब 27 दिन बाद भी तीनों जांच एजेंसियां खाली हाथ हैं। बस कहा यह जा रहा है कि सौरभ शर्मा दुबई में है। क्या इन एजेंसियों के उसके सरेंडर का इंतजार है?

उल्लेखनीय है कि छापे के बाद से ही सौरभ शर्मा गायब है। सारी एजेंसिया सिर्फ यही कयास लगा रही हैं कि वह दुबई में है, लेकिन उसका लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर पाईं। सूत्र बताते हैं कि वह अग्रिम जमानत की तैयारी भी कर रहा है। पिछले माह जिला कोर्ट से उसकी याचिका खारिज हो गई थी, अब वह हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाने की तैयारी कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि सौरभ शर्मा अपनी पत्नी के साथ दुबई से भारत आने की तैयारी में है। इसके बाद अगर अग्रिम जमानत नहीं मिली तो वह सरेंडर कर सकता है।

👉 यह भी पढ़ें:

रिश्तेदारों पर लगातार शिकंजा

सौरभ शर्मा के करीबी रिश्तेदारों पर आयकर विभाग का शिकंजा कसने लगा है। सौरभ के मौसेरे जीजा विनय हसवानी की देखरेख में 52 किलो सोने से भरी कार फार्म हाउस के अंदर छिपाई गई थी। अब अन्य परिजनों से पूछताछ की जाएगी। सौरभ शर्मा ने रायपुर व इसके आसपास कई संपत्ति खरीदी है। जांच एजेंसियां सौरभ और बिल्डर राजेश शर्मा के आपसी संबंध का कनेक्शन खंगाल रही है।

जमावट में जुटे हैं सौरभ के मददगार

इस मामले में कई भाजपा के कई बड़े नेताओं पर कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत सहित कई नेताओं पर आरोप लगाए थे। अब चर्चा यह है कि सौरभ शर्मा के मददगार रहे अफसर और नेता इस मामले की लीपापोती में जुटे हैं। सौरभ शर्मा जब तक जांच एजेंसियों के हाथ नहीं आता, तब तक यह काम आसान है। इसलिए आका भी चाहते हैं कि वह देर से हाथ आए। फिलहाल विभागों की पूछताछ में सौरभ के रिश्तेदार जिस तरह से रटा-रटाया जवाब दे रहे हैं, उससे भी आशंका है कि कोई बड़ा दिमाग इसके पीछे काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक लगाई

इंदौर बायपास नियंत्रण क्षेत्र में हाईकोर्ट ने 150 मीटर तक निर्माण अनुमति पर रोक लगाई है। आदेश 27 नवंबर 2026 से लागू रहेगा।