आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की नई रेवड़ी, सरकार आई तो दिल्ली में किरायेदारों को भी मिलेगी फ्री बिजली

Date:

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने बिजली और पानी फ्री कर दी है, लेकिन किरायेदारों को इसका फायदा नहीं मिलता। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हम ऐसी योजना लेकर आएंगे ताकि किरायेदारों को भी फ्री बिजली और पानी का फायदा मिले।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों को 200 यूनिट से बिजली फ्री मिलती है। 200 से 400 यूनिट पर हाफ चार्ज लगता है। दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को अलगअलग कारणों से इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार ने तय किया है कि किरायेदार भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं, तो उन्हें भी फ्री बिजली और पानी मिलना चाहिए। जहां भी जाता हूं किरायेदार हमें घेर लेते हैं। कहते हैं कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का लाभ मिलता है। मोहल्ला क्लिनिक अस्पतालों में फ्री ट्रीटमेंट मिलता है, लेकिन फ्री बिजली-पानी नहीं मिलता। केजरीवाल ने कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने योजना बनाई है कि युनाव के बाद हमारी सरकार किरायेदारों को फ्री बिजली पानी मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर किराएदार बिहार और पूर्वी यूपी से आते हैं। वे लोग दिल्ली में गरीबी की हालत में रहते हैं। इतने गरीबी की हालत में भी उन्हें बिजली और पानी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता है, तो तकलीफ होती है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष पद के लिए खींचतान चल रही है। दावेदार पैसे से लेकर पहुंच तक का जोर आजमा रहे हैं। ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है कि पद के लिए महंगे गिफ्ट से लकर कई तरह के खर्चे उठाने की बात सामने आई है। ऐसे में आम कार्यकर्ता के मन में यह भी सवाल है कि इस बार क्या पार्टी उन्हें तवज्जो देगी या फिर बड़े नेताओं की मनमानी ही चलेगी। भाजयुमो अध्यक्ष चुनाव में पैसा और पहुंच फैक्टर के अलावा इस बात की भी चर्चा हो रही है कि आखिर किस विधानसभा क्षेत्र का नंबर आने वाला है। पिछली दो बार से राऊ विधानसभा का ही नंबर आ रहा है। पहले मनस्वी पाटीदार और फिर सौगात मिश्रा। इस हिसाब से इस बार राऊ का नंबर आना मुश्किल है, लेकिन सवाल यह भी है कि इस घमासान में आखिर कौन विधायक अपने समर्थक को यह पद दिलाने में सफल हो पाता है। ब्राह्मण दावेदार को मिल सकती है निराशा पिछली बार ब्राह्मण समाज से सौगात मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया था। अभी वर्तमान में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ब्राह्मण हैं। दावेदारों में ब्राह्मणों की संख्या भी कम नहीं है, लेकिन पार्टी में चर्चा है कि संगठन दो-दो पद एक ही जाति को देने पर राजी नहीं होगा। ऐसे में इस बार ब्राह्मण दावेदारों को निराश होना पड़ सकता है। प्रदेश में एक नंबर से पांच पदाधिकारी हाल ही में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें सबसे ज्यादा पदाधिकारी विधानसभा एक से बने। तीन नंबर विधानसभा से एक पदाधिकारी और चार नम्बर से एक पदाधिकारी शामिल है। ऐसे में इंदौर अध्यक्ष पद शायद ही विधानसभा एक के खाते में जाए। विधानसभावार इन नामों की चर्चा वर्तमान में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें विधानसभा एक में अमित पालीवाल और सागर तिवारी के नाम शामिल हैं। दो नंबर विधानसभा से रोहित चौधरी, निक्की राय और अक्षत चौधरी का नाम है। तीन नंबर विधानसभा से आवेश राठौर का नाम है, जबकि चार नंबर से मयूरेश पिंगले, नयन दुबे और शुभेंद्र गौड़ के नामों की चर्चा है। कई नामों पर चल रहा विवाद वर्तमान में जिन नामों की चर्चा है, उनमें से कई को लेकर विवाद है। अमित पालीवाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। अक्षत चौधरी पहले ही विवादों में हैं, जिसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच चुकी है। चौधरी पार्टी के नए धन्ना सेठ माने जाते हैं और आए दिन आयोजनों पर खूब पैसे लुटा रहे हैं। चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन शिकायतों के बाद इससे बाहर रहे। नाम भेजने में होगा जमकर खेला भाजपा के सत्र बताते हैं कि जो ट्रेंड अभी चल रहा है, उसके हिसाब से इस बार स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में भी जमकर खेला होगा। सारे दावेदार होर्डिंग से लेकर आयोजनों तक में जमकर पैसा लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ बड़े पदाधिकारियों के यात्रा और होटल के खर्चे उठाने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में कौन सा फैक्टर काम करेगा, कहा नहीं जा सकता।