नई दिल्ली। बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल केपीएम मोदी पर लगाए आरोपों पर कहा कि वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में आपने सरेंडर किया था, न कि हमने। वित्त मंत्री ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा।
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हमें सिखा रहे हैं कि नेगोसिएशन कैसे करना है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत और पाकिस्तान को साथ लाने की बात कही थी। तब कांग्रेस ने कहा था कि हम पाकिस्तान के साथ समझौता भी करेंगे और बात भी करेंगे। आज हमें यही कांग्रेसी सलाह दे रहे हैं। बेचने वाले लोग आप हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi पर भड़कीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जमकर सुना दी खरी-खरी
- बजट को लेकर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर भड़कीं वित्त मंत्री सीतारमण, कहा-फैक्ट है तो सामने रखें
- अमेरिकी वित्त मंत्री का दावा: भारत ने रूस से तेल खरीद पर लगाया ब्रेक, आयात में तेज गिरावट
- तमिलनाडु पर केंद्र सरकार और डीएमके के बीच टकराव, वित्त मंत्री ने दिया जवाब
- वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, मंत्रियों के बंगलों की सजावट पर ज्यादा ध्यान, सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
- गोल्ड लोन न चुकाने पर सख्त कार्रवाई: वित्त मंत्री का बड़ा बयान
निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि बजट में बंगाल के लिए कुछ नहीं है। सीतारमण ने कहा कि ये गलत आरोप लगा रहे हैं। बंगाल की जनता के हित में ये कुछ नहीं कर सकते हैं और कहते हैं कि केंद्र ने बंगाल को कुछ नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट में डांट खाओगे फिर कहोगे कि केंद्र सरकार कुछ नहीं दे रही है। सीतारमण ने कहा कि टीएमसी नेता शायद कट मनी लेते होंगे इसलिए ऐसी बात कर रहे हैं।



