रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर पर कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट के पास सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने सुबह साढ़े आठ बजे से कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट में बड़ा ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस पुलिस की 10 टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। इसमें तीन एसओजी, दो छत्तीसगढ़ पुलिस और पांच सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। गरियाबंद एसपी ने हेलीकॉप्टर की मदद से घायल जवान को रायपुर भेजा। जवानों ने ऑपरेशन के दौरान दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। दोनों का शव बरामद किया गया है। सर्च अभियान अभी भी जारी है। ड्रोन के जरिए नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की बात कही जा रही है। पूरे क्षेत्र को सील कर नजर रखी जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
- इंदौर में पीडब्ल्यूडी के तीन अफसरों को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल के बदले मांगे थे साढ़े तीन लाख रुपए
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, फिर खुद ही देने लगे सफाई


