0:00
0:00 left
भारत अवैध आप्रवासन के खिलाफ, नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करेगा: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को सप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान अवैध आप्रवासन पर कड़ा रुख़ व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हम अवैध आप्रवासन के खिलाफ हैं, खासकर क्योंकि यह संगठित अपराध के कई रूपों से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई भारतीय नागरिक विदेश में बिना उचित दस्तावेज़ों के रह रहा है या अपने प्रवास की सीमा पार कर चुका है, तो भारत उन्हें वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम उनके दस्तावेज़ साझा किए जाने पर उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे भारतीय हैं। इसके बाद हम उन्हें भारत वापस लाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।”
यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका में अवैध आप्रवासन को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है
👉 यह भी पढ़ें:
- CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के आरोपों से विदेश मंत्रालय ने किया इनकार, ऐसे पोस्ट को बताया गुमराह करने वाला
- पाकिस्तानी हिंदुओं के एलटीवी को लेकर विदेश मंत्रालय का स्पष्टीकरण
- 20 भारतीय है जिन्हें रूसी सेना से डिस्चार्ज होना है.; विदेश मंत्रालय
- भारत-कनाडा संबंधों को जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी जिम्मेदारी अकेले प्रधानमंत्री ट्रूडो की है ;भारतीय विदेश मंत्रालय



