ग्वालियर में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम यादव, कहा-कांग्रेस ने बाबा साहब को हमेशा अपमानित किया, क्षमा मांगे पार्टी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ग्वालियर। पूरे देश में आंबेडकर पर छिड़े विवाद के बीच कांग्रेस 27 जनवरी बाबा साहब की जन्मस्थली महू में बड़ा आयोजन करने जा रही है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अनेक नेता आ रहे हैं। भाजपा इसको लेकर हमलावर है। शनिवार को ग्वालियर में सीएम डॉ.मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को हमेशा अपमानित किया है। पार्टी को इसके लिए क्षमा मांगनी चाहिए।

ग्वालियर में संविधान गौरव अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर को याद किया और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाबा साहेब के साथ अन्याय किया। कांग्रेस की महू में संविधान बचाओ आयोजन को लेकर सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अपने अतीत की गलतियों के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। सीएम मोहन ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के समय से ही बाबा साहेब के साथ अन्याय किया। जनता हिसाब मांग रही है कि बाबा साहेब को कांग्रेस ने चुनाव क्यों नहीं लड़ने दिया। यही नहीं उन्हें चुनाव हराने का काम भी कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने 45 सालों में उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। पूरी कांग्रेस पार्टी को उसकी क्षमा याचना करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने हा कि चार पीढ़ी तक कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ दुर्भावना रखी। बाबा साहेब ने संविधान को लेकर अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का बंटवारा नहीं होना चाहिए। धारा 370 नहीं लगनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने उनकी भावनाओं के विरुद्ध जाकर काम किया।

प्रशासन ने हटाई राजनीतिक भाषण से रोक

महू में 27 जनवरी को होने वाली कांग्रेस की सभा में राजनीतिक भाषण पर प्रतिबंध की शर्त को प्रशासन ने वापस ले लिया है। प्रशासन ने शर्त रखी थी कि कार्यक्रम में कोई भी राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण नहीं होगा। कांग्रेस की आपत्ति के बाद प्रशासन ने इसमें राजनीतिक शब्द हटा दिया। 23 जनवरी को जारी अनुमति पत्र में प्रशासन ने शर्त में कार्यक्रम में अनाउंसमेंट के दौरान कोई भी राजनैतिक व धर्मविरोधी भाषण प्रतिबंधित रहेंगे। बिंदु को भी शामिल किया था। कांग्रेस की आपत्ति के बाद 24 जनवरी शुक्रवार देर शाम ही अनुमति पत्र में संशोधन कर दूसरा पत्र जारी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, 93 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में 93 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर मंडल इकाई को भंग कर दिया। मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दोनों आवेदन खारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

850 सीटें हुईं तो खत्म होगा लोकतंत्र, स्टालिन से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 850 लोकसभा सीटें होने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

सलमान खान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘रंग केसरी’

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति एंथम रंग केसरी गाना आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस के इस गाने में सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह

पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा और भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह दी।

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।