सीएम यादव ने कहा-कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं, आंखों में धूल झोंकने आते हैं, बाबा साहब की पुण्यतिथि या जन्मतिथि पर कभी महू नहीं आए कांग्रेस अध्यक्ष

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हम जिन आदर्श को मानते हैं। उनकी तिथियों का भी महत्व है। बाबा साहब आंबेडकर की जयंती या पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी महू नहीं आए। कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं आंखों में धूल झोंकने आते हैं। बाबा साहब ने संविधान दिया तो आना चाहिए तो 26 जनवरी को आते, आज क्यों आए हैं। बाबा साहब के साथ जीवन भर अन्याय करने वाली पार्टी कांग्रेस रही है।

सीएम यादव ने यह बात इंदौर के गांधीनगर चौराहा पर जन कल्याण अभियान अंतर्गत आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही। सीएम यादव ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दो-दो बार बाबा साहब को हरवाने के लिए नेहरु जी ने ताकत लगा दी और जिन्होंने हरवा दिया उसे पद्म विभूषण दिलवा दिया। बाबा साहब ने कहा था समतामूलक समाज बनाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास इसी उद्देश्य से किया। कांग्रेस ने बाबा साहब का सम्मान कभी नहीं किया। बाबा साहब को कोई सम्मान नहीं दिया, बल्कि नेहरुजी ने खुद को भारत रत्न ले लिया। इंदिरा गांधी ने भी भारत रत्न ले लिया, लेकिन बाबा साहब के योगदान को याद नहीं किया। जब बीपी सिंह जी प्रधानमंत्री थे तो भाजपा के कहने पर बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया। हमारी सरकार सबको ढूढ कर पद्मश्री देती है। इन्होंने बाबा साहब का स्मरण नहीं किया।

परिवार के अलावा कांग्रेस को कुछ नहीं दिखता

सीएम यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां इनके पांव पड़े वहां वहां बंटाढार। अपने परिवार के अलावा कांग्रेस को कुछ दिखता नहीं। बहन प्रियंका गई वाड्रा परिवार में, लेकिन गांधी लगाती हैं, क्योंकि वोट नहीं कट जाएं। नकली गांधियों ने असली गांधी मिटा दिया। एक बार अजा वर्ग से सीताराम केसरी अध्यक्ष बन गए। कांग्रेस ने बुजुर्ग नेता उनकी धोती खोलकर कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकालने का काम किया। अब ये संविधान बचाने की बात कह रहे हैं। नेहरुजी, इंदिराजी से लेकर राजीव गांधी तक ने संविधान का अपमान किया।

दारू की दुकान बंद, दूध की दुकान चलना चाहिए

सीएम ने कहा कि हम प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। दारू की दुकान बंद हो और दूध की दुकान चलना चाहिए। बहनों की जिंदगी अच्छी करने के लिए हम ऐसा करेंगे। धार्मिक शहरों से हम दारू की दुकान बंद कर रहे हैं। सीएम ने कार्यक्रम में भीड़ देखकर कहा कि ऐसा लग रहा है कि मालवा में कुंभ का मेला भरा है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जो-जो गलतियां की हैं उनसे माफी मंगवाएंगे। हम माफी यात्रा निकालेंगे

कांग्रेस का नेतृत्व गलत हाथों में

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि कांग्रेस ने 62 वर्षों तक काम किया मध्यप्रदेश में 58 वर्षों तक काम किया, लेकिन आदिवासी दलितों पर कभी ध्यान नहीं दिया। यह पुरानी कांग्रेस नहीं है। अब कांग्रेस का नेतृत्व गलत हाथों में है। परिवारवादी, व्यक्तिवादी शक्तियों को हाथ में कांग्रेस का नेतृत्व है।

भाजपा ने अजा-जजा को आगे बढ़ाया

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि महू को आंबेडकर नगर घोषित करने की याद किसी को नहीं आई। हमारी भाजपा की सरकार ने किया। जब जब भाजपा की सरकार आई है हमारे आदिवासी भाइयों, अनुसूचित जाति का कल्याण किया है। बिरसा मुंडा, रानी कमलापति से लेकर सबका सम्मान भाजपा की सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।

राजनीतिक पर्यटन करने आए हैं राहुल गांधी

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि एम मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के विचारों को जन जन तक संकल्प लेकर काम किया है। आज ऐसे लोग इस कार्यक्रम में है, जिन्होंने हमेशा बाबा साहब का सम्मान किया है, लेकिन महू में ऐसे लोग उपस्थित हैं जिन्होंने बाबा साहब का हमेशा अपमान किया। राहुल गांधी आप सिर्फ राजनीतिक पर्यटन करने आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में इस लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। राहुल गांधी जवाब दो धारा 370 किसने लगाने का काम किया था। इस धारा में था कि जम्मू कश्मीर में लगाकर सफाईकर्मी जिंदगी भर सफाईकर्मी ही रहेगा। ऐसे संशोधन संविधान में किसने किया। नेहरूजी ने धारा 370 लगाई थी। राहुल गांधी जवाब दीजिए खड़गे जी दवाब दीजिए। भाजपा ने धारा 370 खत्म किया। बाबा साहब का जिसने विरोध किया था उस धारा 370 को हटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया। पहले राहुल गांधी बाबा साहब के अपमान के लिए माफी मांगो, फिर महू की भूमि पर कदम रखो। स्वागत भाषण लालसिंह आर्य ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।