जब पूरा मीडिया ही अंबानी-अडाणी का है फिर आपको कौन दिखा रहा राहुलजी?

Date:

आप देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हो। वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हो। देश की जनता ने आपको सम्मानजनक सांसद भी दिए। यह सब बिना मीडिया सपोर्ट के कैसे संभव था राहुलजी। इसके बाद भी आप जब देखो तब मीडिया को कोसते रहते हो। क्या आप बता सकते हो कि आपकी किस प्रेस कान्फ्रेंस या सभा का मीडिया ने आज तक बहिष्कार किया है? या फिर आपकी कौन सी खबर या बयान मीडिया की सुर्खियों में नहीं आया है?

आज आपने महू में क्या कहा? जरा अपना कहा एक बार फिर सुन लीजिएगा। आपने साफ-साफ कहा कि ये मीडिया अंबानी-अडाणी की है। आप अपने प्रदेश अध्यक्ष से अपनी सभा के कवरेज के सारे वीडियो, वेब लिंक, अखबारों की कतरन मंगा लीजिए। शायद आपको अपने कहे पर शर्म आाए। आज के कार्यक्रम की बात छोड़ दीजिए, इसकी तैयारियों की खबरों को भी मीडिया ने खूब जगह दी है।

राहुलजी, आप भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रहे हो? विपक्षी दल ही नहीं आपके इंडिया गठबंधन के लोग भी आपको अपरिपक्व नेता मानते हैं। आपके नेतृत्व पर कांग्रेस में भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। आप कई राज्य अपने हाथ से गंवा चुके हैं और कई दल आपसे किनारा कर चुके हैं। दिल्ली में ही ‘आप’ ने आपका हाथ छोड़ दिया। महाराष्ट्र में आपने पूरी ताकत लगाने के बाद भी विपक्ष का इतना बुरा हाल किया कि अब विपक्षी क्षत्रप पानी मांगने लायक भी नहीं बचे। इन सबका फ्रस्ट्रेशन आपको मीडिया पर क्यों निकालते हो?

राहुलजी, एक बार अपनी मां सोनिया गांधी या राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछिएगा कि अंबानी को देश में किसने पैदा किया? एक मामूली सी नौकरी करने वाला आदमी देश का सबसे बड़ा उद्योगपति कैसे बना? जब यही मीडिया यानी इंडियन एक्सप्रेस ने आपकी करतूतों को उजागर करना शुरू किया था तो आपने सारी हदें पार कर उसका मुंह बंद करने की कोशिश की थी। इसके अलावा सबसे बड़ा उदाहरण तो आपकी दादी स्व.इंदिरा गांधी रही हैं, जिन्होंने इमरजेंसी लगाकर मीडिया में एक तरह से लॉकडाउन लगा दिया था।

राहुलजी, सच तो यह है कि आपको अगर मीडिया का साथ नहीं मिलता तो आज आप खुलेआम हमें इस तरह नहीं कोस रहे होते। आप मीडिया पर अंकुश की बात करते हो, अगर मीडिया पर अंकुश होता तो आपका कहा एक शब्द भी जनता के सामने नहीं पहुंच पाता।

राहुलजी, आप भाजपा पर वार करो, आपका धर्म है। आप भाजपा पर वार करने के लिए अंबानी-अडाणी पर वार करो यह भी आपका धर्म है, लेकिन मीडिया को बार-बार निशाने पर लेना आपका फ्रस्ट्रेशन है।

एक बात और यह सब लिखने पर आप यह मत कह देना कि भाजपा के इशारे पर लिखा गया है। हम मीडिया हैं। न भाजपा के हैं, न कांग्रेस के और न अंबानी-अडाणी के। सच दिखाना हमारा काम है और हमने सच ही आपको दिखाने की कोशिश की है। अब आप आंख पर पट्‌टी बांध लो तो अलग बात है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।